- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है। उन्होंने कहा एसी कमरों में रहने वालों को धरातल की समझ नहीं होती है। इसीलिए कुछ लोग मिथ्या आरोप लगा रहे हैं।

– परिणाम से पहले सपा ने हार स्वीकारी
यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा कांग्रेस की राह पर चल रही है। विपक्ष के बयानवीर नेताओं के मिथ्या आरोपों को जनता भी भलि भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि परिणाम आने से पहले ही सपा मुखिया ने हार स्वीकार ली है। उन्हें पता था कि जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार को फिर आशीर्वाद दे दिया है। इसीलिए अखिलेश यादव केवल मीडिया में बयानबाजी करते रहे।
– सपा का जनता से सरोकार नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा का जनता से न सरोकार है और न जनहित से। सपा धरातल से कट चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के जन-जन को मिल रहा है। इसीलिए गोला गोकर्णनाथ के उपचुनाव में भी जनता का भरपूर और अशीर्वाद भाजपा को मिला है।जनता से मिले प्यार और समर्थन के बल पर भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है।
.https://www.youtube.com/watch?v=LCbOaVtNoqA
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
