

- शरद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका क्षेत्र में “विकास का नया इतिहास रचने वाली नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं उनके प्रतिनिधि अंकित बासू” ने “दीपोत्सव के पर्व” पर पूरे नगर पालिका क्षेत्र को “आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगा” दिया है।
नगर पालिका द्वारा “प्रमुख चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर की गई विशेष लाइटिंग और सजावट” से “पूरा शहर दीपों की रोशनी में नहाया हुआ नजर” आ रहा है। “शहरवासियों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना” की है।
इस अवसर पर “अध्यक्ष मालती गुप्ता एवं प्रतिनिधि अंकित बासू ने समस्त नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं”। कहा कि जिस तरह “दीपावली पर एक छोटा सा दीया अंधकार को दूर” कर देता है, उसी तरह “विकास का एक-एक काम शहर की तस्वीर बदल” रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका का “संकल्प” है कि बांदा शहर को “स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर” बनाया जाए। उनके कार्यकाल में “सड़क, नाली, पानी, प्रकाश और सफाई के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य” हुए हैं, वे “विकास के दीप ही हैं जो निरंतर जलते” रहेंगे। उन्होंने “कामना” की कि “यह दीपोत्सव हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की रोशनी लेकर आए और विकास की यह रफ्तार यूं ही” बनी रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
