- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

यह दर्दनाक घटना मटौंध थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय से सटे भूरागढ़ गांव के पास की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।यह तीनों चचेरे भाई की शादी में शामिल होने मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन पुरवा गये थे और वहां से लौट रहे थे। तभी मोड़ के पास यह हादसा हो गया।

एसपी अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा सूचना पर अन्य फोर्स के साथ आनन फानन घटना स्थल पहुंच गये। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । मृतक भूरागढ़ गांव निवासी थे।इनके नाम कमल (21) पुत्र इंद्रजीत, मूलचंद्र (25) पुत्र राम बहादुर व अजय (22) पुत्र छोटे लाल हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
