31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा
Other

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने खाद्य सुरक्षा विभाग और व्यापारियों के साथ बैठक की। साथ ही गोद लिए विद्यालयों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि व्यापारियों के साथ तालमेल बनाकर काम करें और सिटी मजिस्ट्रेट हर माह बैठक कराएं।

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा
DM Anurag expressed deep displeasure: Angry over non-observance of officers in adopted schools

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को शाम बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। वर्ष 2021-22 के कार्यों व कार्ययोजना की जानकारी ली। औषधि निरीक्षक ने कार्ययोजना प्रस्तुत की। अभिहीत अधिकारी अजीत कुमार ने भारतीय खाद्य संरक्षा मानक प्राधिकरण से संचालित ईट राइट इनीशियएटिव में जनपद में कुछ संस्थान के स्टार रेटिंग के लिए चयनित किए जाने की जानकारी दी। डीएम ने मेडिकल कालेज व कृषि विवि के अलावा किसी प्राइवेट संस्थान को भी इस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा
DM Anurag expressed deep displeasure: Angry over non-observance of officers in adopted schools

ब्लड बैंक के संबंध में यूनीसेफ के सलाहकार व मुख्य चिकित्साधिकारी तथा जिला शासकीय अधिवक्ता व औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष संतोष कुमार ओमर ने जरूरी सुझाव दिए। डीएम ने पांचों तहसीलों में व्यापारियों व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्तापित करने को माह में कार्यशाला आयोजित करने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। जिला शासकीय अधिवक्ता ने लंबित वादों की पैरवी कराते हुए शीघ्र विभाग के मुकदमों में फैसला कराए जाने को कहा।

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा
DM Anurag expressed deep displeasure: Angry over non-observance of officers in adopted schools

डीएम ने माध्याह्न भोजन योजना में उनके द्वारा गोद लिए स्कूलों में निरीक्षण न करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पानी के पाउचों की बिक्री पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी से तत्काल कार्रवाई करने को कहा। रेड क्रास सोसायटी से अधिक से अधिक जलसेवा के लिए सदस्य बनवाने की अपील की। बैठक में अधिकारियों के आलावा व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू, विनय चौरसिया, दानिश सईद बाबूलाल गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- खातों में गलत इंट्री से मनरेगा मजदूरों का बैंको में भुगतान फंसा…

City News Uttar Pradesh

डीएम को स्वछता समिति की बैठक में किया गया गुमराह ? हकीकत में गांव गंदगी से बेहाल !

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप

यूपी पुलिस की बढ़ेगी कनेक्टिविटी: पुलिसकर्मियों को मिलेगा हाई स्पीड मोबाइल डाटा

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रधनमंत्री के जन्मदिन पर विधायक प्रकाश ने बांटे फल व उपकरण

City News Uttar Pradesh

UP : ‘लल्ला’ का पसंदीदा पेड़ा बनाकर लाईं भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

ब्रेकिंग न्यूज़