City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा की दो टूक: योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
Other

डीएम जे. रीभा की दो टूक: योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैंक प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई और बैंकों को निर्देश दिए गए कि वे जल्द से जल्द इनका निस्तारण करें।
डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना, स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम समूहों के क्रेडिट लिंकिंग, और पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निपटाने की बात कही। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने में कोई कोताही न बरती जाए।

डीएम जे. रीभा की दो टूक: योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि बैंकों में लंबित आवेदनों की गहन जांच करके आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति के बाद तत्काल निस्तारण किया जाए। महिला स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते प्राथमिकता पर खोले जाएं। सीसीएल आवेदनों को तेज गति से स्वीकृत किया जाए। पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत लंबित फाइलों को एक सप्ताह में पूर्ण किया जाए। इसके अलावा डीएम ने सीएसआर फंड (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के माध्यम से जिले में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भी बैंकों से सहयोग मांगा।

डीएम जे. रीभा की दो टूक: योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक में जिला उद्योग केंद्र के सामान्य प्रबंधक, लीड बैंक मैनेजर, संबंधित विभागों के अधिकारी, तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। डीएम जे. रीभा का कहना था कि “योजनाएं जनता की भलाई के लिए हैं। यदि पात्र लाभार्थी तक लाभ नहीं पहुंच रहा है, तो यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। अब किसी भी स्तर पर देरी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।” बैठक के अंत में बैंक प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ससुर को बहू की हत्या में आजीवन कारावास: 42 हजार का अर्थदंड

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम सख्त , कैदियों को भोजन दें मस्त…

City News Uttar Pradesh

कजली महोत्सव की मची धूम : नवाब टैंक एवं छाबी तालाब में लगा मेला

City News Uttar Pradesh

बांदा गोल्ड मैडल हासिल करने की ओर : अन्य जिले फिलहाल पिछलग्गू !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग बालू माफियाओं से नहीं मिलायेगे राग, रखेंगे सख्त बैराग …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़