28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
Other

News- ब्रांडेड कपड़े और मोबाइल खरीदने को नाबालिग नौकरों ने की थी शोरूम में चोरी

रिपोर्ट- सुधीर अग्रवाल

मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित कपड़े के शोरूम में रविवार की देर रात को नाबालिग नौकरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक लाख पांच हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि आरोपियों पंद्रह हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल खरीदने के लिए शोरूम में चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बुधवार की दोपहर को कपड़ा शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी राजीव बंसल का जीएमडी रोड पर चंदौसी वाले नाम से कपड़े का शोरूम है। उन्होंने बताया कि राजीव बंसल रविवार की रात को शोरूम बंद करवाकर अपने घर चले गए थे। सोमवार की सुबह पौने दस बजे उन्होंने शोरूम का शटर खोला तो पता चला था कि गल्ले में रखी नकदी गायब है। पीड़ित ने केस दर्ज करा दिया। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि शोरूम में बारह नौकर काम करते हैं, लेकिन घटना के बाद से एक नाबालिग नौकर काम पर नहीं आ रहा है। पुलिस तलाश करते हुए नौकर के घर पहुंची तो पता चला कि रविवार से वह घर भी नहीं पहुंचा है। शक गहराने पर परिजनों से पूछताछ की गई तब उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कहीं घूमने गया है। इसके बाद पुलिस ने नौकर और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया। नौकर और उसके साथी (पूर्व नौकर) ने बताया कि रविवार की रात को बारह शोरूम का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर घुसे थे। इसके बाद गल्ले में रखे एक लाख बीस हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने कबूला है कि उन्हें ब्रांडेड कपड़े और महंगे मोबाइल खरीदने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी 16 वर्षीय हैं। दोनों ही मझोला के कुंदनपुर ढक्का मोहल्ले में रहते हैं। चोरी के आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह एक सप्ताह से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। व्यापारी का नौकर जानता था कि शनिवार और रविवार को बिक्री की रकम बैंक में जमा नहीं की जाती है। इसलिए उसने एक साल पहले शोरूम में काम कर चुके अपने दोस्त को इस घटना में शामिल किया। दोनों जानते थे कि पिछला दरवाजा तोड़कर आसानी से शोरूम में घुसा जा सकता है। आरोपी चोरी के बाद ब्रांडेड कपड़े और मोबाइल खरीदने के बाद वह मुुंबई घूमने जाने की योजना बना चुके थे। इसके लिए उन्होंने चोरी की रकम से खरीदारी भी शुरू कर दी थी। शहर छोड़ने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आरोपी चोरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शोरूम से एक लाख बीस हजार रुपये और एक पिस्टल नुमा लाइटर मिला था। रुपये चोरी करने के बाद आरोपी मझोला क्षेत्र में एमडीए के खाली आवास में पहुंचे थे। यहां ही दोनों ने 60-60 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। इसके बाद यहां ही दोनों ने पार्टी भी की थी। होटल से नॉनवेज व अन्य सामान लाए थे।
एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों चोर नाबालिग हैं। उन्होंने बताया संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी, ताकि नाबालिगों से काम कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- खातों में गलत इंट्री से मनरेगा मजदूरों का बैंको में भुगतान फंसा…

City News Uttar Pradesh

केन नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत: खेलते हुए ‘बुझ’ गई जिंदगियां, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज की एक और उपलब्धि : थायराइड ग्रंथि कैंसर का किया सफल ऑपरेशन

अन्ना जानवरों पर अंकुश का प्रयास: प्रशासन के लिये बन गया हैआफत का परकाला

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रधनमंत्री के जन्मदिन पर विधायक प्रकाश ने बांटे फल व उपकरण

City News Uttar Pradesh

डीआइओएस का निरीक्षण : समय बीतने के बाद शिक्षक के स्कूल न आने पर रोका एक माह का वेतन

ब्रेकिंग न्यूज़