City News Uttar Pradesh
ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त
Other

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यातायात व्यस्था को चित्त कर देने के रोल में ई-रिक्शा बांदा केसरी बने गये है। यातायात व्यवस्था को हर चौराहे से लेकर बाजार तक ताल ठोंक हुंकार भर रहें हैं और याता यात प्रशासन इन्हें झुक -झुक कर सलाम कर रहा है। रैफरी के रूप में यातायात पुलिस सिटी बजाती भी कहीं नजर नहीं आती। शहर की यातायात व्यवस्था ई रिक्शों से धड़ाम हो गई है। त्योहार का सीजन शुरूहै।

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त
Banda Keshari has become an e-rickshaw: Keeping the city’s traffic system in mind

बाजार,स्टेशन व बस स्टैंड जाने वाले लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और स्वर्गारोहण वाहनों को भी जाम के झाम से से दो-चार होना नीयत बन गया है। जाम खुलवाने को जब हल्ला मचता है तो ट्रैफिक पुलिस दौड़ी आती है। जाम से मुक्ति में इनके छक्के छूट जाते है। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और परिवहन विभाग के सभी कायदे कानून ई-रिक्शा चालकों के सामने नतमस्तक हैं।

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त
Banda Keshari has become an e-rickshaw: Keeping the city’s traffic system in mind

दो साल पहले यहां तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शालिनी सिंह ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों और पुलिस चौकियों के नजदीक ठेलिया और पटरी दुकानों हटाकर ई-रिक्शा स्टैंड बनवाएं थे। हर ई-रिक्शा के लिए संबंधित चौराहे से सवारी लेने को रूट निर्धारित था। यहां तक कि बलखंडी नाका से गूलर नाका तक, चौक बाजार में ई-रिक्शा प्रवेश वर्जित था। उनके जाते ही यह व्यवस्था उड़न छू हो गई।अब वर्तमान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से उम्मीद है की शायद उनका करम यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर रहम करे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा : आरोपों की हुई आश्चर्य जनक बौछार !

City News Uttar Pradesh

महिला आरक्षण मुद्दे पर ‘तेज’ हुई ‘जंग’: भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया ‘उग्र’ प्रहार

छात्रा का मुंह बंद कर घसीटा: असलहे के साथ धमका चुका है आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘गरजेगा’ बुलडोजर: प्रशासन ने ‘कब्जाधारकों’ को दिया अल्टीमेटम

Banda- मेडिकल कालेज में नर्सिंग, सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ !

City News Uttar Pradesh

रानी लक्ष्मी बाई की “राखी और पाती” पर अंग्रेजों से लोहा लेने भाग गया था बांदा नवाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़