City News Uttar Pradesh
Other

Banda- खातों में गलत इंट्री से मनरेगा मजदूरों का बैंको में भुगतान फंसा…

 

– मजदूरों के सामने भुखमरी का संकट !

  • विनोद मिश्रा

बांदा ।मनरेगा की मजदूरी के भुगतान में घोर लापरवाही हैं। श्रमिक परेशान हैं। जिम्मदार सुनवाई नहीं कर रहे। मजदूरों के घरों के चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत है।
दरसल ब्लाकों में मनरेगा वेबसाइट में गलत खातों का अंकन किए जाने से 1006 श्रमिकों की मजदूरी महीनों से फंसी है। सीडीओ की कई बार चेतावनी के बावजूद खंड विकास अधिकारियों ने इसे दुरुस्त नहीं कराया। उन्होंने एक सप्ताह में खाते दुरुस्त न किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जनपद में सवा दो लाख सक्रिय मनरेगा श्रमिक हैं। मनरेगा वेबसाइट पर 1006 श्रमिकों के गलत खातों का अंकन कर दिया गया है। इसका खामियाजा श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है। खून पसीना बहाने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं मिल पा रही है। सीडीओ ने पिछले माह ही इन खातों को दुरुस्त कराने के निर्देश सभी बीडीओ को दिए थे। इसके बाद भी की बार नोटिस दी गई, लेकिन कार्य पूरा नहीं हुआ। पर्याप्त समय बीतने के बाद भी इन बैंक खातों को सही नहीं कराया। नरैनी, महुआ व कमासिन में यह संख्या ज्यादा है। प्रदेश में सर्वाधिक त्रुटिपूर्ण खाते बांदा जनपद में प्रदर्शित हो रहे हैं। बड़ोखर ब्लाक में 12, बबेरू में छह, बिसंडा में 50, जसपुरा में 45, कमासिन में 154, महुआ में 109, नरैनी में 552, तिदवारी में 78 श्रमिक कर्मचारियों की मनमानी का शिकार हैं।

सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नोटिस दी है। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह में खातों की त्रुटियां दुरुस्त कराएं। अन्यथा बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए मनरेगा आयुक्त को संस्तुति भेज दी जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सर्दी के चलते डीएम के नए आदेश: 8वीं तक के सभी स्कूलों की भी बढ़ाई गईं छुट्टी

City News Uttar Pradesh

महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : ट्रेन में मिला जिंदा कछुओं से भरा झोला …

जलशक्ति राज्य मंत्री “रामकेश निषाद का नारा आराम हराम है” घोसी चुनाव में बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस की बढ़ेगी कनेक्टिविटी: पुलिसकर्मियों को मिलेगा हाई स्पीड मोबाइल डाटा

City News Uttar Pradesh

बांदा में रजिस्ट्री कार्यालय के ‘कुबेर’ राजू के लूट का राज? संविदा कर्मचारी चला रहा ‘पूरा सिस्टम’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़