City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुन्देलखंड में खुलेंगी नई औधोगिक इकाइयां: बुंदेला….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने किसानों, युवाओं, व्यापारियों और अधिवक्ताओं के साथ अलग-अलग जन संवाद किया। दावा किया कि रोजगार के लिए प्रदेश सरकार नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्रयासरत है। वे दो दिवसीय प्रवास पर आए हैं।

बड़ोखर खुर्द स्थित प्रेम सिंह की बगिया में गुरुवार की शाम किसानों के साथ बैठक में कहा कि कई राज्यों में बड़े किसान कारपोरेट के साथ मिलकर कैश क्रॉप का लाभ ले रहे हैं। अब छोटे किसान भी लाभ ले सकेंगे। विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म करने जा रही है, जबकि ऐसा कोई प्रावधान इन विधेयकों में नहीं है। अब किसानों को एमएसपी के अतिरिक्त भी अपनी उपज बेचने की आजादी होगी।

सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य का मुद्दा आज भी जीवित है। बस लड़ाई का तरीका बदला है। पृथक राज्य के लिए केंद्रीय नेतृत्व से लगातार वार्ता चल रही है। शीघ्र परिणाम सामने आएंगे।

चित्रकूट और बांदा में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के प्रयास चल रहे हैं। बंद पड़ी इकाइयों को पुन: संचालित करने की भी योजना है। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद सहित कल्लू राजपूत, पंकज रैकवार, संतोष गुप्ता, विवेक सिंह कछवाह भी साथ रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलाधिकारी अनुराग बच्चों का भविष्य संवारने को बने अध्यापक, बच्चों को दो घंटे पढ़ाया पाठ …

City News Uttar Pradesh

जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम योद्धा बनी विजेता

City News Uttar Pradesh

पूर्व बागी सम्राट मलखान सिंह का गुस्सा: खंडित प्रतिमा पर जताया विरोध, प्रशासन को चेतावनी

City News Uttar Pradesh

सपा विधायक सहित छह ने किया सरेंडर, जमानत हुई मंजूर

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

City News Uttar Pradesh

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़