City News Uttar Pradesh
महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर महिला आयोग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम, बाल विवाह जैसी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महिला जनसुनवाई में कई पीड़ित महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाई। महोखर निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत की, जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने क्षेत्राधिकारी को जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, उनकी दो बेटियों को ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ से जोड़ने के लिए कहा गया।

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान दो महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए। एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की, जिस पर महिला आयोग ने पुलिस को जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, एक अन्य महिला ने दहेज प्रताड़ना और पति द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से समाधान कराने का निर्देश दिया गया।

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने महिला अस्पतालों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र गुरेह और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महोखर का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालिका शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घरों में जले दीप, लक्ष्मी- गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृधि

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें खोला रहस्य: केन-बेतवा ‘बुंदेलखंड’ का ‘गेम चेंजर’ !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम-एसपी की ‘रणनीति’ तैयार: गंगा दशहरा और बकरीद पर कानून की होगी ‘कड़ी निगाह’

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह का दावं, बालू माफियाओं और आकाओं पर कसा शिकंजा !

अपर निदेशक के फरमान से ‘हड़कंप’: पेयजल, जलभराव पर अधिकारियों को ‘दो टूक’ चेतावनी

गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को 4 वर्ष के कारावास: छह हजार रुपए जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़