
- विनोद मिश्रा
बांदा। गंगा दशहरा और बकरीद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए बांदा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी संबंधित विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

डीएम ने नगर पालिका एवं जिला पंचायत अधिकारियों को ईदगाहों और धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई, जल निकासी और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग और जल संस्थान से कहा कि त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली और शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। गर्मी को देखते हुए पेयजल टैंकरों की व्यवस्था भी तत्काल करने के आदेश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने दो टूक शब्दों में कहा कि “त्योहारों के दौरान कोई नई या आपत्तिजनक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी”। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

बैठक में शहर काजी समेत अन्य संभ्रांत व्यक्तियों ने आश्वासन दिया कि सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाएंगे, और वे प्रशासन के साथ मिलकर किसी भी अफवाह या तनाव की स्थिति नहीं बनने देंगे। बैठक में एडीएम राजेश कुमार, एएसपी शिवराज, एडीएम न्यायिक माया शंकर, सभी उपजिलाधिकारी, सीओ, नगर निकाय, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आपूर्ति विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
