28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !
उत्तर प्रदेश

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम आर.पी सिंह की अध्यक्षता में मंडलीय मासिक विकास कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक का “माहौल औपचारिकता से लबरेज” सा दिखा। पिछली मासिक बैठक और वर्तमान में प्रगति का कुछ खास मामला नजर नहीं आया। “आंकड़ों का खेल और किताबी तालमेल जरूर विकास का आत्मबल बढ़ा” रहा था।

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !
Commissioner’s Divisional Review: Overwhelmed by formalities and dialogues!

खैर, आपको बैठक के डायलागों की ओर ले चलते हैं। आयुक्त ने सिंचाई विभाग से नहरों के संचालन तथा सिल्ट सफाई कार्य की जानकारी ली। सिल्ट सफाई के क्रास चेक करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। विद्युत देयकों की वसूली जानी। सरकारी विभागों से बिल वसूली के लिये सख्ती की बात कही। सूची मांगी।

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !
Commissioner’s Divisional Review: Overwhelmed by formalities and dialogues!

आयुक्त ने सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मर्का घाट सेतु के फतेहपुर साइट के अवशेष कार्य को शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। बताया गया की हमीरपुर में निर्माणाधीन चार पुलों का कार्य पूर्ण हो गया है। चन्द्रावल नदी पुल के एप्रोच रोड का कार्य प्रगति पर है, जिसे आयुक्त नेे तेज गति एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। चित्रकूट के 11 सेतुओं में से 6 सेतुओं का निर्माण कार्य पूर्ण कर बताया गया। फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद हमीरपुर के अवशेष किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दियेे कि गौवंश सड़कों पर विचरण करते हुए न पाये जायें अन्यथा सम्बन्धित केयर टेकर के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने पशुओं का टीकाकरण के कार्य को वर्षा सेे पूर्व पूर्ण किये जाने, भूसा की पर्याप्त उपलब्धता रखने तथा गौवंशो का जीओ टैगिंग को कहा। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जाना। इस दौरान प्रधानमंत्री स्वरोजगार एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार तथा ओडीओपी योजना की समीक्षा भी हुई। आवश्यक निर्देश दिये गये।

आयुक्त की मंडलीय समीक्षा : औपचारिकता और डायलागों से रहा लबरेज !
Commissioner’s Divisional Review: Overwhelmed by formalities and dialogues!

आयुक्त नें कुल मिलाकर सभी योजनाओं की प्रगति पर सवाल दागे और जानकारी को आत्मसात किया। बैठक में जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल, डीएम चित्रकूट अभिषेक आनन्द, डीएम महोबा मनोज कुमार, डीएम हमीरपुर सहित समस्त मुख्य विकास अधिकारी, अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !

City News Uttar Pradesh

यूपी : मंत्रियों का अब अफसरों के सहारे नहीं चलेगा काम, खुद करना होगा कैबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन

City News Uttar Pradesh

बिजली की तानाशाही: खड़े किए जा रहे राक्षस, विरोध पर मुकदमे की धमकी

City News Uttar Pradesh Desk

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

City News Uttar Pradesh

भागवत कथा को भाजपा नें लगाया चार चाँद : सब हुये भाव विभोर

यूपी : योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तंबाकू, सिगरेट बेचने से पहले अब लेना होगा लाइसेंस …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़