- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने देश के संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजा है।इसमें डाकघरों के आधुनिकीकरण हेतु पांच मांगें हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है की डाकघर की स्थापना आम जनता को संचार सेवाए और छोटी छोटी बचत खाते से सरकारी योजनाओं में निवेश करना आदि की मुख्य भूमिका है, लेकिन वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी की संख्या कम होती जा रही है। नई भर्तीयां लोगो नहीं है। स्टाफ की कमी जनता की परेशानी का सबब है।

पूर्व अध्यक्ष ने सुझाव दिया है कि डाक घर को डिजिटल किया जाए, अनुभवी कर्मचारी को रखा जाए। इसके अलावा काम में तेजी लाने के लिए नोट गिनने वाली मशीन प्रत्येक डाक घर में लगवाई जाए। डाकघर में सर्वर डाउन हो जाने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चार जोन में सर्वर को विभाजित किया जा सकता है।

अशोक त्रिपाठी ने संचार मंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि ग्राहक एवं अभिकर्ता की सुरक्षा के लिए उनका और उनके परिवार का मास्टर पॉलिसी करके बीमा हो। उसका प्रीमियम सरकार द्वारा अदा किया जाए। इसके अलावा डाकघर के एजेंट को नए बचत खाते खोलने के लिए कार्ड की उपलब्धता हो। पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने केंद्र सरकार को भेजे पत्र की एक प्रति उत्तर प्रदेश डाक विभाग के मुख्य वरिष्ठ प्रबंधक हजरत गंज लखनऊ को भी भेजी है। जिसमे डाकघर में आने वाली महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की समुचित व्यवस्था की मांग की गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
