- विनोद मिश्रा
बांदा। कर्ज के मर्ज से परेशान युवक ने मौत को गले लगा लिया। उसने मां के इलाज के लिए कर्ज लिया था। इसे चुकता करने की चिंता दिनरात सता रही थी आखिककार उसने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। यह मार्मिक घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के कुटी डेरा मजरा अमारा गांव की है। यहां के सुरेश कुमार निषाद ने बुधवार की रात लगभग नौ बजे घर में फंदा लगा लिया।

चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि सुरेश की मां कमला देवी की डेढ़ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसके पिता ने मां के इलाज के लिए चार बीघा जमीन बंधक रखकर गांव वालों से छह लाख रुपये कर्ज लिया था। मां की मौत के छह माह बाद पिता रामखिलावन निषाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक साल में दो-दो मौतें होने से घर की पूरी जिम्मेदारी सुरेश के ऊपर थी। कर्ज उतारने और जमीन छुड़वाने की चिंता में उसने जान दे दी है। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह रजावत ने बताया कि परिजन कर्ज होने की बात कह रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
