City News Uttar Pradesh
मंत्री एवं विधायक द्वारा 'अखंड भारत' का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में 'जोश'
उत्तर प्रदेश

मंत्री एवं विधायक द्वारा ‘अखंड भारत’ का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में ‘जोश’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को पूरा जिला एकता की भावना से सराबोर रहा। शहर की सड़कों पर युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा। महाराणा प्रताप चौक से लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल ऑक्सीजन पार्क तक आयोजित “एकता दौड़” नें यह संदेश दिया कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” सिर्फ नारा नहीं, बल्कि संकल्प है।

मंत्री एवं विधायक द्वारा 'अखंड भा9रत' का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में 'जोश'

इस दौड़ का शुभारंभ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जैसे ही दौड़ शुरू हुई, “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे गूंजने लगे। सैकड़ों की संख्या में अधिकारी, व्यापारी, सामाजिक और भाजपा कार्यकर्ता एकता की भावना में सराबोर होकर दौड़ पड़े।

मंत्री एवं विधायक द्वारा 'अखंड भारत' का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में 'जोश'

ऑक्सीजन पार्क में आयोजित सभा में मंत्री रामकेश निषाद ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने उस भारत को एक सूत्र में जोड़ा, जो कभी बिखरा हुआ था। उनके लोहे जैसे इरादों ने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर एक अखंड भारत बनाया। हमें आज उसी एकता की भावना को जीवित रखना है। मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

मंत्री एवं विधायक द्वारा 'अखंड भारत' का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में 'जोश'

वहीं विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने न केवल राजनीतिक एकीकरण किया, बल्कि भारतीय जनमानस को यह भरोसा दिया कि यह देश एक है, और एक रहेगा। हम सबका दायित्व है कि उस एकता की मशाल को आगे बढ़ाएं।

मंत्री एवं विधायक द्वारा 'अखंड भारत' का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में 'जोश'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाकर भारत की आत्मा को सम्मान दिया है। यह दौड़ उसी भावना का प्रतीक है कि जब देश एकजुट होता है, तब कोई शक्ति भारत को झुका नहीं सकती। सभा के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंत्री और विधायक ने एकता की शपथ दिलाई और युवाओं को देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंत्री एवं विधायक द्वारा 'अखंड भारत' का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में 'जोश'

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे। बाद में विधायक प्रकाश नें वृद्धा आश्रम में भोजन एवं चकित्सालय में फल वितरित किये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की पहल: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे डिजिटल ‘एक्सरे और सिटी स्कैन’ शुरू

कॉपियों में ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ व धमकियां’: बोर्ड मूल्यांकन में ‘चौंकाने’ वाला खुलासा

चित्रकूट : जिला कारागार गैंगवार की न्यायिक जांच जारी, कोर्ट ने 31 जनवरी तक मांगे साक्ष्य

City News Uttar Pradesh

कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

City News Uttar Pradesh

डॉ. नवीन कुमार को नेंशनल एजुकेशन फोरम कोलकाता से मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

City News Uttar Pradesh

यात्रा होगी भक्तिमय: 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा तक उत्तर प्रदेश की बसों में बजेंगे राम भजन

ब्रेकिंग न्यूज़