26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, बीएसए को नोटिस जारी ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हद हो गई, न्यायालय के आदेश की भी अनदेखी। बांदा में यही हुआ है।उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर बेसिक शिक्षाधिकारी को अवमानना की नोटिस जारी की गई है। जिसे सीजेएम की अदालत से कोतवाली प्रभारी के जरिए तामीला कराने का निर्देश दिया गया।


चित्रकूट जिले के मऊ तहसील के खंडेहा गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सहायक अध्यापक की नियुक्त के लिए आवेदन किया था। दो वर्ष के प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति नहीं होने पर उसने सन-2015 में उच्च न्यायालय में रिट दायर की थी। नरेंद्र का कहना था कि बीएसए ने उसकी नियुक्त न करके यह कहा कि वह इस पद के लिए योग्यता नहीं रखता है। कोर्ट ने उसके पक्ष में 24 फरवरी 2015 को आदेश दिया। आदेश की प्रति के साथ उसने 12 मार्च 2015 को फिर प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब उसने चार जुलाई 2015 को अवमानना का वाद दायर किया। जिसकी सुनवाई के बाद दस फरवरी 2021 को बीएसए को अवमानना की नोटिस भेजने का आदेश दिया गया। सीजेएम के जरिए छह मार्च तक आख्या मांगी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि यह मामला उनके समय का नहीं है और न ही कोई जानकारी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तहसील में कर दिया “कूल -कूल”

पाकिस्तान में बंद बांदा के युवकों की रिहाई के लिए विधायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, घरवाले रात-दिन बहा रहे है आंसू …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा मालती वोटों से होंगी मालामाल: पति नें की फूलों की बरसात

बांदा का ‘रंगोत्सव की धमक’ तेलांगना प्रदेश तक गूंजी: विधायक प्रकाश नें रंगों की उड़ा दी ‘गर्द’

City News Uttar Pradesh

खनिज अधिकारी का ‘पथरी बालू खदान’ पर ‘तगड़ा एक्शन’: ठोका 3.93 करोड़ का जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़