26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज: ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी
उत्तर प्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज: ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

देश में छह चरण का मतदान हो चुका है और सातवें और अंतिम फेज का मतदान “एक जून” को होगा। जिसके लिए समाजवादी पार्टी और भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव आज गुरुवार (30 मई) को जनता को संबोधित करने घोसी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया। इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर भी सियासी तंज कसा है. इस जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग (भाजपा वाले) पिछले 6 चरणों का चुनाव देख कर के लड़खड़ा गए हैं, न केवल खुद लड़खड़ाए हैं अब ऐसे लड़खड़ाए हैं कि उन्हें “छड़ी” भी न बचा पाएगी।

अखिलेश यादव का ओमप्रकाश राजभर पर तंज: ऐसे लड़खड़ाए हैं कि छड़ी भी न बचा पाएगी
Akhilesh Yadav’s taunt on Omprakash Rajbhar

सपा प्रमुख अखिलेश यादव घोसी से सपा प्रत्याशी राजीव राय के लिए वोट मांगने घोसी पहुंचे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “इस बार देश की 140 करोड़ जनता इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी, क्योंकि इन्होंने किसानों को धोखा दिया, नौजवानों को धोखा दिया, माताओं बहनों के धोखा दिया। इन तीनों का त्रिकोणीय वार इन पर होने जा रहा है।

– भाजपा को अखिलेश ने लिया आड़े हाथ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घोसी में जनसभा के बाद मीडिया के बात करते हुआ कहा, ”घोसी की जनता अपने भविष्य के लिए और अपनी जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए उनको पता है लोकतंत्र में एकवोट उनके जीवन में बदलाव लाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए कोई डराए, धमकाएं, गाली गलौज करे, लोग रुकने वाले नहीं हैं। भाजपा ने पहले भी इस तरह काप्रयास किया, लेकिन इस बार जनता का चुनाव बन गया है। हम सबको जनता ने पीछे छोड़ दिया है। जनता ने खुद अपने हाथ में चुनाव ले लिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग की बरसेगी कृपा : तुर्रा में विसाहिल नदी जल स्रोत स्थल का होगा पुनरोद्धार !

पुलिस भर्ती का काला कारोबार: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 35 लाख, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी

City News Uttar Pradesh

रोडवेज में ‘मैन पावर’ का भारी संकट: 24 नई बसों की सेवा लटकी, यात्रियों की ‘टकटकी’ जारी

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बिजली विभाग पर की गर्जना: बोले जनता की सुनों भ्रष्ट नीति छोड़ों

मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा-दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़