24.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
वृद्धा आश्रम बदहाली का शिकार: जजों नें प्रबंधक को लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश

वृद्धा आश्रम बदहाली का शिकार: जजों नें प्रबंधक को लगाई फटकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वृद्धा आश्रम बेहाली में है। यहां रह रहे वृद्ध उचित खान -पान एवं स्वास्थ के लिये मोहताज हैं। जजों की की टीम नें निरीक्षण किया तो अव्यवस्थयें परत दर परत खुल गई। निरीक्षण विशेष न्यायाधीश छोटेलाल यादव, श्रीपाल सिंह अपर जिला जज प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं भगवान दास गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया।

वृद्धा आश्रम बदहाली का शिकार: जजों नें प्रबंधक को लगाई फटकार
Old age home in bad condition: Judges reprimanded the manager

भीषण गर्मी को देखते हुए सीलिंग फैन व कूलरों की जांच की गई। जिसमें दो कूलर तकनीकी खामी से बंद मिलें। प्रबंधक द्वारा अभी तक उसे सही नहीं कराया गया। है।इस पर न्यायाधीशो नें अत्यंत रोज व्यक्त किया। शीघ्र ही कूलरों को ठीक करा कर संवासियों के लिए उपयोग में ले जाने के निर्देश दिए। संवासियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेने पर संवासी माहिती के चेहरे पर गिर जाने के कारण चोट थे ,पर इलाज नहीं कराया गया। मुन्ना खान द्वारा बताया गया कि उन्हें सुबह से कई बार चक्कर आए किंतु अभी तक इलाज नहीं कराया गया।

वृद्धा आश्रम बदहाली का शिकार: जजों नें प्रबंधक को लगाई फटकार
Old age home in bad condition: Judges reprimanded the manager

जिस पर निर्देशित किया गया कि अविलंब दोनों का इलाज कराया जाय। संवासियों को लू से बचाव हेतु शुद्ध पीने का पानी, भोजन में सलाद की मात्रा अधिक देने एवं ग्लूकोज पाउडर बराबर देनें के निर्देश दिए गए। भोजन के संबंध में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगवान दास गुप्ता ने स्टोर इंचार्ज को निर्देशित किया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए संवासियों को तरोई, लौकी व अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां भी खाने में दी जाए। श्रीपाल सिंह अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साफ सफाई बराबर बनाए रखने हेतु वृद्धनिर्देशित किया गया एवं लू से बचाव हेतु दरवाजा में पर्दे डालने खाने में प्याज की सलाद व दही आदि दिए जाने के निर्देश दिए गए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम का गंगा अभियान अनुराग : “पापियों के पाप से होगा धवल”, सदर विधायक प्रकाश ने की आरती …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें किया अपने नये चुनाव कार्यालय का उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन बोलें: भगवान राम सारे विश्व के आदर्श हैं, सिर्फ किसी धर्म विशेष के नहीं

City News Uttar Pradesh

महोबा के समाज कल्याण अधिकारी को मंत्री असीम अरुण ने किया निलंबित

Banda- ड़ीएम और एसपी ऩे किया जेल का निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh

बांदा में बरसेगी आग: जल उठेगी जिंदगी, थमेगी सांसें

ब्रेकिंग न्यूज़