![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देने की दिशा में एक बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश के 43 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के शिलान्यास की शुरुआत कर दी है। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि अब उत्तर प्रदेश देश को शिक्षा का एक ऐसा मॉडल देने जा रहा है, जहां एक ही परिसर में आंगनबाड़ी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी।

10 से 15 एकड़ भूमि में 25 से 30 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले ये विद्यालय सिर्फ इमारत नहीं होंगे, बल्कि बच्चों के समग्र विकास का केंद्र बनेंगे। यहां साइंस, मैथ्स, कंप्यूटर लैब, स्टेडियम, कौशल विकास केंद्र, मल्टीपर्पज हॉल जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी। सीएम योगी ने ऐलान किया कि अब हर जिले में दो-दो विद्यालय दिए गए हैं और भविष्य में हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। इससे एक ही परिवार के बच्चों को अलग-अलग स्कूलों में नहीं, बल्कि एक ही कैंपस में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को अटल आवासीय विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षित व पर्याप्त शिक्षक तैनात किए जाएंगे। योगी सरकार ने डीबीटी के माध्यम से 1200 करोड़ रुपये यूनिफॉर्म, बैग, जूते, मोजे और स्वेटर के लिए छात्रों को भेजे हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे जुलाई में घर-घर जाकर 5 से 14 साल के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें। उन्होंने ये भी याद दिलाया कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की हालत दयनीय थी, लेकिन आज वो पूरी तरह बदल चुके हैं अब वहां स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, स्वच्छ शौचालय और पीने का साफ़ पानी जैसी सुविधाएं हैं। सीएम योगी ने ओएनजीसी का भी आभार जताया, जिसने पांच विद्यालयों के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये का सहयोग दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
