City News Uttar Pradesh
जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !
उत्तर प्रदेश

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर भी धड़ाम !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला महिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति की कड़की है।सोलर प्लांट ठप सा हो कमीशन खोरी की दास्तां सी सुना रहा है। जनरेटर भी फूंका पड़ा “फुस्स” है। महिला अस्पताल में सिक न्यूबार्न यूनिट के संचालन में बिजली किल्लत रोड़ा बनी है। बिजली की निरंतरता के लिए 40 लाख खर्च कर लगा सोलर पैनल की बैट्रियां फट रही हैं। पैनल के काम न करने से यूनिट की जहां मशीनें नहीं चल पा रही हैं, वहीं नवजात शिशुओं की जान के लाले है।

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब,जनरेटर भी धड़ाम !
Electricity in women’s hospital: 40 lakh solar failure, generator also explodes!

जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जरूरत रहती है। नवजात शिशुओं की वहां मशीनों में रखकर जान बचाने का प्रयास होता है। यूनिट में चार आक्सीजन कंसंट्रेटर, 14 रेडियट वार्मर व दो फोटो थेरेपी समेत कुल 20 मशीनें नवजात बच्चों के उपचार के लिए लगी हैं। औसतन 16 से 17 मरीज रोजाना भर्ती रहते हैं। दो मिनट के लिए भी बिजली जाना बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसके लिए जून वर्ष 2016 में अलग यूनिट के लिए लाखों रुपये लागत से सोलर पैनल लगवाया गया था। जिसमें 24 बड़ी बैटरी व करीब 15 सोलर प्लेट लगी है। सोलर पैनल में पांच वर्ष तक की वारंटी थी।

महिला अस्पताल में बिजली की कड़की : 40 लाख का सोलर खराब,जनरेटर भी धड़ाम !
Electricity in women’s hospital: 40 lakh solar failure, generator also explodes!

लेकिन समय ज्यादा होने से उसकी बैटरियां भी फट रही हैं। पैनल विद्युत बैकअप नहीं दे पा रहा। 50 केवीए किलोवाट एंपीयर का पुराना जनरेटर भी फुंक चुका है। विद्युत समस्या से महत्वपूर्ण एसएनसीयू यूनिट सही संचालित नहीं हो पा रही । सीएमएस संगीता सिंह ने बताया कि सोलर पैनल को जल्द ही सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोलकाता की कंपनी के पास पैनल को लगवाने का ठेका है। इसके लिए वहां के इंजीनियरों से बात की गई है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें कहा ‘सपा’ का ‘पीडीए’ फर्जी : बोलें ‘योगी’ के ‘नौ साल’ बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

किसानों के लिए अनिवार्य हुई फार्मर रजिस्ट्री: इसी से मिलेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक “दलजीत” द्वारा “दिल” जीतने का प्रयास : घमासान लड़ाई के आसार ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह ने किया निरीक्षण, मेगा वैक्सीनेशन …

City News Uttar Pradesh

भाजपा किसान मोर्चा नें कनवारा में लगाई किसान चौपाल …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने जनता की समस्याओं का किया समाधान: 15 दिन का समय निर्धारित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़