26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
देश में फिर लौट आया कोरोना: आंकड़े बढ़े, चिंता गहरी, स्वास्थ्य तंत्र अलर्ट, क्या फिर ठहर जाएगी ज़िंदगी ?
देश विदेश

देश में फिर लौट आया कोरोना: आंकड़े बढ़े, चिंता गहरी, स्वास्थ्य तंत्र अलर्ट, क्या फिर ठहर जाएगी ज़िंदगी ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

नई दिल्ली। जिस महामारी को भारत ने ‘बड़ी मशक्कत’ के बाद मात दी थी, उसका डरावना साया एक बार फिर देश के ऊपर मंडराने लगा है। कोरोना वायरस फिर से वापसी कर चुका है। इस बार चुपचाप, लेकिन उतनी ही तेजी से पैर पसारते हुए। सोमवार को जारी हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों ने पूरे देश की चिंताओं को फिर से जगा दिया है। देश में कुल एक्टिव केस 1009 जिसमे सिर्फ सोमवार को 752 नए केस आये है। अब तक एक दिन में 7 मौतें हुई है, जिसमे 4 महाराष्ट्र, 2 केरल, 1 कर्नाटक है।

देश में फिर लौट आया कोरोना: आंकड़े बढ़े, चिंता गहरी, स्वास्थ्य तंत्र अलर्ट, क्या फिर ठहर जाएगी ज़िंदगी ?

देश के दक्षिण में बसा केरल एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। अकेले केरल में 430 एक्टिव केस पाए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 47 केस दर्ज किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हैल्थ बुलेटिन की धड़कनें तेज़ हो गई हैं। अस्पताल सतर्क हैं, लेकिन चिंता इस बात की है कि लोगों में लापरवाही पहले जैसी है, सतर्कता नहीं।

देश में फिर लौट आया कोरोना: आंकड़े बढ़े, चिंता गहरी, स्वास्थ्य तंत्र अलर्ट, क्या फिर ठहर जाएगी ज़िंदगी ?

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने तेजी से एक्शन लिया है, लेकिन ये सवाल बड़ा है कि क्या यह चेतावनी काफी पहले नहीं आनी चाहिए थी ? सूत्रों की मानें तो बीते हफ्ते दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आईसीएमआर, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, और केंद्रीय अस्पतालों के विशेषज्ञों के साथ आपात बैठक हुई थी। चर्चा में साफ हुआ कि कोरोना का नया वैरिएंट ज्यादा तेजी से फैल सकता है, हालांकि इसकी घातकता पर अब भी अध्ययन जारी है। कोरोना गया नहीं है, बस खामोश था। अब वो लौट आया है, इस बार देखना है, देश कितना तैयार है !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लैंड फॉर जॉब मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी आरोपी : क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला ?

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी

City News Uttar Pradesh

पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा: इन तारीखों में होगा मतदान, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

City News Uttar Pradesh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

देश में नंबर वन हुआ यूपी : टीकाकरण में बनाया रिकॉर्ड, छह करोड़ पार, 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य …

City News Uttar Pradesh

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़