भारत सरकार का प्रोजेक्ट चीता बाघों के लिए एक बुरा सपना साबित हो रहा है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में गुरुवार (25 मई) को दो और शावकों की मौत हो गई। इससे पहले एक और शावक की मौत कूनो नेशनल पार्क में हुई थी। एक और शावक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे निगरानी में रखा गया है। ये सभी शावक मादा चीता “ज्वाला” के बच्चे हैं।

इन तीन शावकों की मौत को मिलाकर पिछले 2 महीनों में अफ्रीकी देशों से भारत आए कुल 6 चीतों की मौत हो चुकी है। पहले 3 चीतों की मृत्यु अलग-अलग कारणों से हुई थी। चीता के तीन शावकों की मौत की वजह अब तक ज्यादा गर्मी बताई जा रही है। कुनो नेशनल पार्क द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 23 मई इस मौसम का सबसे गर्म दिन था।
दिन चढ़ने के साथ लू बढ़ी और तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और ज्वाला के शावकों की तबीयत खराब होती चली गई. बीमार चल रहे शावक को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उसे कम से कम 1 महीना ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पिछले दो दिनों के मुकाबले उसकी हालत में सुधार है। लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं है। शावक को मां ज्वाला से भी 1 महीने तक दूर रखा जाएगा। ये भी बताया गया कि ज्वाला के सभी शावक बहुत कमजोर पैदा हुए थे।

बीमारी के बाद मर गए चीता के शावक लगभग आठ हफ्ते के थे। 8 महीने के शावक आम तौर पर जिज्ञासु होते हैं और लगातार मां के साथ चलते हैं। इन शावकों ने लगभग 8-10 दिन पहले ही चलना शुरू किया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चीता विशेषज्ञों के अनुसार, अफ्रीका में चीता शावकों की जीवित रहने की दर आमतौर पर बहुत कम है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही मानक प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
