City News Uttar Pradesh
ख़ास खबर : मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक समानता के पैरोकार रहे, गरीबों को 'नेताजी' ने दिलाया उनका हक
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

ख़ास खबर : मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक समानता के पैरोकार रहे, गरीबों को ‘नेताजी’ ने दिलाया उनका हक

ख़ास खबर : छात्र जीवन से ही समाज में व्याप्त विभेद को मिटाने में लगे रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का करीब पांच दशक का सक्रिय राजनीतिक जीवन सामाजिक सारोकारों को लेकर बेहद संजीदा था। उन्होंने सदैव सामाजिक समानता की पैरोकारी की।
मुलायम सिंह यादव ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश के गांवों में शौचालय व भूमि सेना की संकल्पना को आधार दिया था। इसके साथ ही 1988 में परिवर्तन रथ पर सवार होकर उत्तर प्रदेश को भी मथा था। उनके इस प्रयास से उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार बही थी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद ही नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी।

ख़ास खबर : मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक समानता के पैरोकार रहे, गरीबों को 'नेताजी' ने दिलाया उनका हक
Special news: Mulayam Singh Yadav was always an advocate of social equality, ‘Netaji’ gave their rights to the poor

– बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए भूमि सेना योजना

मुलायम सिंह यादव 1989 के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति के फलक पर बेहद मजबूती से उभरे। पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद सामाजिक समानता की विचारधारा के पोषक मुलायम सिंह ने ऊसर व बंजर जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए भूमि सेना योजना शुरू की। उनके इस निर्णय से प्रदेश के अधिकांश गरीबों के पास खुद की जमीन हो गई।

ख़ास खबर : मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक समानता के पैरोकार रहे, गरीबों को 'नेताजी' ने दिलाया उनका हक
Special news: Mulayam Singh Yadav was always an advocate of social equality, ‘Netaji’ gave their rights to the poor

– छुआछूत व जातीय व्यवस्था के भी बेहद खिलाफ

वह छुआछूत व जातीय व्यवस्था के भी बेहद खिलाफ थे। मुलायम सिंह यादव पहले ऐसे नेता हुए, जिन्होंने इस खराब व्यवस्था का काफी मुखर होकर विरोध किया। उनकी सोच परिवर्तनकारी थी और उनके कार्यकाल में शुरू की गईं उत्तर प्रदेश की कई योजनाओं की सफलता देख बाद में अन्य राज्यों ने भी उसपर अमल किया।

– प्रभावी व्यक्तित्व वाले नेता

मुलायम सिंह यादव बेहद ही प्रभावी व्यक्तित्व वाले नेता थे। मुख्यमंत्री या फिर केन्द्र सरकार में मंत्री रहते भी वह हमेशा एक जैसे ही रहे। अपनों के लिए तो किसी भी हद को पार कर देते थे। वह किसी भी चिकित्सक के पास स्वयं ही जाते थे। मुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद भी इलाज कराने खुद ही जाते थे। सबसे सहजतापूर्वक मिलते रहना उनका जीवन पर्यंत कायम रहा। सामाजिक जीवन हो या पारिवारिक जीवन वह सबको जोड़कर चलने वाले थे।

 

 

 

भारतीय राजनीति के योद्धा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है ईश्वर से कामना है कि दिवगंत आत्मा कों अपने श्री चरणों में स्थान दें॥ ॐ शांति ओम ॥

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम राजस्व वसूली के लिये सख्त, ढिलाई पर होगी कार्यवाई ! …

खंगार समाज ने ‘एकजुटता’ की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी ‘ऐतिहासिक’ महोत्सव

City News Uttar Pradesh

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग करेगा सख्त कार्रवाई: बच्चों की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा

City News Uttar Pradesh

भाजपा के गांव चलो अभियान से सत्ता परवान की दो दिन में ही समीक्षा: समझाया उद्देश्य

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की होगी “बल्ले -बल्ले” : अरहर दाल विश्व को कर देगी “स्वस्थ एवं मस्त” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़