City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल कबाड़ीपन का शिकार : "अंजामें व्यवस्था" परिवहन बिल्कुल "बेकार"
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल कबाड़ीपन का शिकार : “अंजामें व्यवस्था” परिवहन बिल्कुल “बेकार”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की रोडवेज परिवहन व्यवस्था कबाड़ हो गई है। 88 रोडवेज बसें खराब हो गई हैं। फिर व्यवस्था का आलम क्या होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। कबाड़ बसें मरम्मत के लिए ये वर्कशाप में हैं। उन्हें ठोंका बजाया जा रहा है की कैसे जुगाड़ सें यह फिर दौड़े। बसें खराब होने से दो रूटों पर एक भी बस नहीं चल रही है, जबकि कई रूटों पर बसों की संख्या अधिया दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।

चित्रकूट मंडल कबाड़ीपन का शिकार : "अंजामें व्यवस्था" परिवहन बिल्कुल "बेकार"
Chitrakoot Mandal Victims Of Junkness: “Arrangement” Transport Absolutely “Useless”

चित्रकूटधाम मंडल में कहने को तो 399 बसों का बेड़ा है, लेकिन 25 फीसदी से ज्यादा बसें कबाड़ हो गई हैं। इन्हें कंडम घोषित होना था, लेकिन शासन के निर्देश पर जिम्मेदारों ने ठोंकने पीटने के बाद इन बसों की एक से दो साल उम्र बढ़ा दी। तमाम कोशिशों के बाद भी मंडल की 88 बसें सड़क पर नहीं चल सकीं। इन्हें मरम्मत के लिए डिपो व मंडल स्तर की कार्यशाला में खड़ा कर दिया गया है। एक कोशिश ठोंकने बजाने की फिर हो रही है की शायद भाग्य का पिटारा खुल जाये।

इन हालातों में मंडल के कई प्रमुख मार्ग खाली है या फिर एक या दो बसें चल रही हैं। बिसंडा और खप्टिहाकलां रूट पर एक भी बस नहीं है। लंबे रूटों पर बसों की संख्या आधी कर दी गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हो है, परिवहन विभाग को घाटा हो र है। हर दिन दो हजार से अधिक यात्रियों को मजबूरन प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है।

चित्रकूट मंडल कबाड़ीपन का शिकार : "अंजामें व्यवस्था" परिवहन बिल्कुल "बेकार"
Chitrakoot Mandal Victims Of Junkness: “Arrangement” Transport Absolutely “Useless”

मंडल को हाल ही में चार नई बसें मिली थीं। परिवहन निगम ने शासन के आदेश पर जर्जर हो चुकी आठ बसों को कंडम घोषित कर बेडे़ से हटा दिया । अधिकारियों का कहना है कि और नई बसें मिलने के बाद उम्र पूरी कर चुकी बसों को बेड़े से हटा दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौतम कुमार का कहना है की जिन मार्गों पर बसों की कमी है या खाली है। वहां अनुबंध पर प्राइवेट बसें लगाने के लिए शासन को सूची भेजी है। शासन से स्वीकृति मिलने पर प्राइवेट बसों से जरूरत पूरी होगी।

 

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आईजी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब अवैध गुटखा व्यापार मौत का कर रहा नाच : अधिकारी मिला रहे सुर-ताल ! …

City News Uttar Pradesh

मूर्खानंद बीएसए नें ‘योगी सरकार’ को किया ‘चैलेंज’ : बदल दी ‘पत्रकार’ की परिभाषा !

City News Uttar Pradesh

तानाशाह अध्यक्ष सुनील का ‘तुगलकी’ फरमान: कर्मचारियों को निकाला, अपनों को किया बहाल

Banda : दोहरा हत्या कांड: शराब व्यवसाई एवं उसकी महिला मित्र गोली की मारकर हत्या,फैली सनसनी…

City News Uttar Pradesh

विवेकानंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र हुये सम्मानित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़