City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग को गुस्सा आया : "काया" क्यों है अभी तक "बेकाया" ? 23 की बढ़ी धुकधुकी !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग को गुस्सा आया : “काया” क्यों है अभी तक “बेकाया” ? 23 की बढ़ी धुकधुकी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “काया” हो गई है “बेकाया” इस स्थिति पर डीएम अनुराग को बहुत गुस्सा आया है। प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर उनकी धुक -धुकी बढ़ा दी है। 23 लोग चपेट में है। “काया” न सुधारने पर इनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिये जायेगे।

डीएम अनुराग को गुस्सा आया : "काया" क्यों है अभी तक "बेकाया" ? 23 की बढ़ी धुकधुकी !
DM Anurag got angry: Why is “Kaya” still “Unsuccessful”? 23’s increased dhukdhuki!

दरअसल परिषदीय स्कूलों के आपरेशन कायाकल्प योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल बहुत नाराज हैं। इसी गुस्से में उन्होंने 23 प्रधान और इनके सचिवों को नोटिस भेजा है। लापरवाही बरतने पर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीएम अनुराग को गुस्सा आया : "काया" क्यों है अभी तक "बेकाया" ? 23 की बढ़ी धुकधुकी !
DM Anurag got angry: Why is “Kaya” still “Unsuccessful”? 23’s increased dhukdhuki!

सरकार की कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में पानी, बिजली, शौचालय सहित 12 बिंदुओं पर कार्य कराने हैं। इसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। कई ग्राम पंचायतें स्कूलों में कराए जाने वाले कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। कायाकल्प योजना में पाया गया कि महुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदवारा, मुरवां, अजीतपारा, जमरेही, पनगरा, मोतियारी, बांसी, हुसैनपुर, रिसौरा, माधौपुर, मकरी, बरईमानपुर, गुमाई, रहूसत, खुरहंड, अनथुवा, प्रेमपुर, ब्लाक बबेरू के ग्राम पंचायत अलिहा, रगौली, मुरवल, पेस्टा, पारा बिहारी, सातर में बालक-बालिका का शौचालय और पेशाबघर अलग-अलग नहीं बना है।शुद्ध पेयजल की समुचित व अलग-अलग व्यवस्थाएं नहीं हैं।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव व प्रधानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्कूलों को आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत अमलीजामा के आदेश दिए हैं। लापरवाही पर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने सहित सचिव के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई होगी। डीपीआरओ अजय आंनद का कहना है कि प्रधानों को जिलाधिकारी की नोटिस भेज दी गई। अमल न होने पर प्रधान व सचिव के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी जिससे होश ठिकाने आ जाये।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद के लिये तड़के से लाइन, बैरंग लौट रहे किसान: पर्याप्त स्टॉक का दावें फेल !

City News Uttar Pradesh

प्रदर्शन में गोहार : दयनीय स्थिति से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूर सरकार …

पीएम आवास योजना ग्रामीण में जमकर लापरवाही : उमेठे गये जमकर कान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ‘राम मंदिर चढ़ावा विवाद’ पर बड़ा प्रहार: राज्यपाल से कठोर कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh Desk

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

मची खलबली : डीएम आनंद द्वारा अस्पताल एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण …

ब्रेकिंग न्यूज़