City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : होली का चढ़ा रंग, फिल्म अभिनेत्रियों का रूप में मंच पर पहुंचीं महिलाएं …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। महिला हार्पर क्लब ओल्ड की ओर से एक अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शहर के हार्पर क्लब ग्राउंड में आयोजित समारोह रेट्रो थीम पर आधारित रहा। इस दौरान महिलाओं ने मधुबाला, नूतन, नरगिस, जयाप्रदा, मुमताज, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, हेमामालिनी, जयाप्रदा आदि बनकर महिलाओं ने रैंप पर भी अपना जलवा बिखेरा। उसी हीरोइन के अंदाज में एक-एक डायलॉग भी बोलकर खूब तालियां बटोरीं। निर्णायक मंडल में सुनील कुमार सनी, श्रद्धा निगम आदि मौजूद रहे।


मुख्य आकर्षण राधाकृष्ण की फूलों की होली रही। जिसमें भव्या व काव्यानी राधा कृष्ण की वेशभूषा में बेहद ही मनमोहक लग रहे थे। उपाध्यक्ष आशा सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर क्लब द्वारा सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भागदौड़ भरी जिदगी से थोड़ा हटकर कुछ समय मनोरंजन करती हैं।

नूतन गुप्ता व नेहा अग्रवाल ने संचालन किया। निशा गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। सुधा सिंह, सुनीता पटेल, नूपुर चौहान, सुधा गुप्ता, नीरा सिंह, गीता सेठ, अर्चना मेहरा आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

City News Uttar Pradesh

सपा विधायक विशंभर की ‘नववर्ष’ पर अपील: वंचितों के अधिकार व भाईचारे को करें ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh

News : ऑपरेशन थियेटर में मिली टेक्निशियन की लाश, मोबाइल पर मंगेतर की थी 30 कॉल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह शहर को बनायेंगे साफ और स्वच्छ, अब रात में भी होगी सफाई …

City News Uttar Pradesh

बांदा की ‘तिजोरी’ में चित्रकूट का 32 करोड़ 29 साल से डंप: मचा शासन स्तर पर ‘हड़कम्प’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda – भाजपा नेता से अभद्रता: रोडवेज इंचार्ज सहित तीन के विरुद्घ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़