मेरठ : मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में देर रात ओटी टेक्नीशियन ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी. शुक्रवार की सुबह ओटी में युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
– ओटी के भीतर मिली लाश
जानकारी के मुताबिक बिजनौर जनपद के शहजादपुर तारु का रहने वाला 23 वर्षीय फतेह सिंह न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में ओटी टेक्निशियन था. हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप कुमार गर्ग के मुताबिक फतेह सिंह पिछले एक साल से हॉस्पिटल में काम कर रहा था. देर रात लगभग दो बजे हॉस्पिटल के स्टाफ ने ओटी के अंदर फतेह सिंह को किसी से मोबाइल पर जोर-जोर से बात करते सुना था. शुक्रवार की सुबह साफ-सफाई करने ओटी के भीतर पहुंचे कर्मचारियों को जमीन पर फतेह सिंह की लाश पड़ी मिली.

– मोबाइल पर मंगेतर की 30 कॉल
घटना के चलते अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके से एनेसथिसिया देने में प्रयोग किए जाने वाला एक खाली इंजेक्शन और सिरिंज भी मिली. फतेहसिंह का मोबाइल भी उसकी लाश के पास ही पड़ा था. सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के मोबाइल की जांच करने पर उसमें मृतक की मंगेतर की 30 कॉल मिली हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगेतर से हुई कहासुनी के बाद फतेह सिंह ने एनेस्थीसिया की ओवरडोज लेकर अपनी जान दे दी. वहीं, मरने से पहले फतेह सिंह ने सिरिंज से अपनी नसों से खून निकाल कर भी जान देने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
