City News Uttar Pradesh
केन-बेतवा लिंक का 'कार्य' लगने लगा ब्रेक: बांदा की बढ़ी टेंशन, क्या होगा परिणाम ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

केन-बेतवा लिंक का ‘कार्य’ लगने लगा ब्रेक: बांदा की बढ़ी टेंशन, क्या होगा परिणाम ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश की पहली “नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक की रफ्तार उसके गृह जनपद में ही सबसे धीमी पड़” गई है। “तार्किक रूप” से देखें तो “परियोजना का दिल मध्य प्रदेश के पन्ना में धड़कता” है, जहां दौधन बांध बनना है। लेकिन “दिल की धड़कन” थमने से “यूपी के शरीर में खून” यानी “पानी” पहुंचाने वाली 216 किमी लंबी लिंक कैनाल की “नाड़ी भी धीमी पड़” गई है।केन-बेतवा लिंक का 'कार्य' लगने लगा ब्रेक: बांदा की बढ़ी टेंशन, क्या होगा परिणाम ?आखिर “यूपी में काम क्यों थमा” है? इसका सीधा कारण “एमपी में उलझा पुनर्वास” है। पन्ना में दौधन बांध के डूब में 9,000 हेक्टेयर जमीन और पन्ना टाइगर रिजर्व आ रहा है। 28 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को हटना है, जो विरोध कर रहे हैं। जब तक “बांध नहीं बनेगा, तब तक वहां से निकलने वाली कैनाल का पानी ही नहीं” आएगा। ऐसे में यूपी में कैनाल खोद भी दी जाए तो वह “सूखी” ही रहेगी। इसलिए “सिंचाई विभाग तकनीकी पेंच का हवाला देकर काम टाल” रहा है।केन-बेतवा लिंक का 'कार्य' लगने लगा ब्रेक: बांदा की बढ़ी टेंशन, क्या होगा परिणाम ?यह “स्थिति चिंताजनक” है। इस परियोजना को मार्च 2030 तक पूरा होना है। “देरी का मतलब है लागत का बढ़ना”। 44,605 करोड़ की परियोजना अब 60 हजार करोड़ तक पहुंच रही है। हर महीने की देरी करोड़ों का बोझ बढ़ा रही है। सबसे बड़ी चिंता बुंदेलखंड के किसानों की है। इस “परियोजना से यूपी-एमपी” के 10.62 लाख हेक्टेयर “खेतों को पानी” और 62 लाख लोगों को “पीने का पानी” मिलना है।केन-बेतवा लिंक का 'कार्य' लगने लगा ब्रेक: बांदा की बढ़ी टेंशन, क्या होगा परिणाम ?यूपी के बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर जैसे सूखाग्रस्त जिलों को सबसे ज्यादा उम्मीद इसी से है। एमपी में पुनर्वास का पेंच न “सुलझा” तो यूपी में “सूखे से लड़ाई और लंबी खिंच” जाएगी। मुख्य अभियंता देवेश शुक्ला का कहना है कि “बाधाएं दूर करने के प्रयास” जारी हैं, लेकिन “जमीनी हकीकत यह है कि जब तक एमपी में जमीन नहीं मिलती, यूपी में कैनाल सिर्फ कागजों” में ही बहेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिषदीय विद्यालयों में अंधेरा कायम है: 29 लाख जमा फिर भी नहीं पहुंची बिजली

जल शक्ति मंत्री रामकेश ओवर लोड अवैध खनिज परिवहन पर हुये सख्त: कार्यवाई के दिये निर्देश

स्वास्थ्य सेवा का कबाड़ा: तड़पते मरीजों को बेड नहीं, करोड़ों की बिल्डिंग बेकार, कौन जिम्मेदार ?

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरसा कुदरत का कहर: बांदा में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, छह लोग गंभीर झुलसे

City News Uttar Pradesh

बलिया कांड : पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ बांदा में कलमकारों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज उठाई की रिहाई की मांग

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले: जीएसटी सुधार बना ‘दिवाली उपहार’, मोदी नें निभाया वादा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़