City News Uttar Pradesh
प्रकृति का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, किशोरी समेत छह झुलसे, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

आसमान से बरसा कुदरत का कहर: बांदा में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो की मौत, छह लोग गंभीर झुलसे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम करते समय अलग-अलग तीन घटनाओं में महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक मृतक किसान की पत्नी व बेटी समेत छह लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

गरज-चमक के साथ गिरी गिरी आकाशीय बिजली, दो की दर्दनाक मौत
Lightning fell with thunder-glow, painful death of two

बुधवार देरशाम ग्राम नौगांवा निवासी 55 वर्षीय मातादीन अपनी 52 वर्षीय पत्नी पच्ची व 16 वर्षीय बेटी पार्वती के साथ खेतों से काम करके वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक तेज बारिश के बीच बिजली गिर गई। जिसमें किसान मातादीन की मौके पर हो गई। उसकी पत्नी व पुत्री गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह बरुआ कालिंजर गांव की 35 वर्षीय रनिया उर्फ रानी पत्नी अवध नरेश, 65 वर्षीय बुटुआ पत्नी भइया लाल, पाथर कछार पन्ना मध्यप्रदेश से यहां अपने ननिहाल आया लाल भइया का 12 वर्षीय पुत्र विपिन खेतो में अरहर के फसल की निराई कर रहे थे। बिजली गिरने से तीनों झुलस गए। रनिया उर्फ रानी की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीसरी घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटपुरा हनुमंतपुर में हुई। वहां सुंदर लाल की 40 वर्षीय पत्नी किशोरी, गोरेलाल की 26 वर्षीय पत्नी संगीता ,रामनरेश की 42 वर्षीय पत्नी अर्चना खेतों में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गईं। सभी को स्वजन ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने सीएचसी में दिवंगतों व घायलों के [परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले: पिछड़े हों या अगड़े सबका विकास भाजपा की चाह

शिक्षक एमएलसी चुनाव : इस बार सवा सात हजार मतदाताओं का हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें “नगर को बना दिया अयोध्या”: रोशनी से जगमगाये रास्ते और चौबारे

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता : सफाई कर्मियों पर दयालुता !

सीएम आवास योजना का भंडाफोड़: गरीब की छत फाइलों में दबी, अफसरशाही गहरी नींद में

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा : बांदा में ट्रक की टक्कर से कामतानाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़