- विनोद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को ग्राम पंचायत मुंगूस का औचक निरीक्षण किया। पंचायत भवन में किसानों के बीमा कार्य को देखा और लेखपाल से विभिन्न योजनाओं को लेकर जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में विश्वास करती है। ग्राम पंचायतों का सतत विकास ही प्राथमिकता है। हर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी जा रही है। लखनऊ से बांदा जाने के दौरान वह मुंगूस गांव पहुंचे। पंचायत भवन में चल रहे किसानों के बीमा कार्य को देखा। लेखपाल कमल पांडेय से किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि, वरासत और एक वर्ष में अन्नदाताओं की मृत्यु की जानकारी ली। शौचालय का निरीक्षण किया।

कहा कि महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्राम स्तर पर उतारकर सरकार लोगों की जन सुविधा के लिए कार्य कर रही है। बिना भेदभाव किसानों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। उज्वला गैस योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आमजन को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान रामस्वरूप से विकास कार्यों की जानकारी ली। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण सिंह, सचिव प्रदीप सिंह राणा, प्रधान रामस्वरूप, पंचायत मित्र विनोद बाबू, सहायक अनुज, विनोद प्रजापति, कृषि तकनीकी सहायक रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
