23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर
उत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही नें बताया कि राज्य सरकार बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती के हब के तौर पर विकसित करेगी ताकि यहां के जैविक उत्पाद देश और दुनिया में भेजे जा सकें।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर
Agriculture Minister Suryapratap Shahi said: Bundelkhand is now the hub of natural farming, 64.84 crore approved

कृषि मंत्री नें यह बात यहां विशेष भेंट में बताई। कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में बुंदेलखंड में 23,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती के 470 क्लस्टर विकसित करेगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट में यह निर्णय लिया जा चुका है।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर
Agriculture Minister Suryapratap Shahi said: Bundelkhand is now the hub of natural farming, 64.84 crore approved

उन्होने बताया कि बुंदेलखंड के सात जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर महोबा,झांसी ललितपुर व जालौन के सभी 47 विकासखंडों में से प्रत्येक में 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती के 10 क्लस्टर विकसित होगा। प्रत्येक क्लस्टर 50 हेक्टेयर का होगा जो ग्राम पंचायत स्तर पर गठित होगा।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर
Agriculture Minister Suryapratap Shahi said: Bundelkhand is now the hub of natural farming, 64.84 crore approved

उन्होने सवालों के क्रम में बताया कि प्रत्येक क्लस्टर में चार वर्ष तक एक चैम्पियन फार्मर को 3000 रुपये और एक कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन को 2000 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन मिलेगा। इसकी अवधि चार वर्ष होगी, जिस पर कुल 14.645 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह पांच वर्षों में 23,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती के 470 क्लस्टर बनाकर यह कार्य होगा।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर
Agriculture Minister Suryapratap Shahi said: Bundelkhand is now the hub of natural farming, 64.84 crore approved

इस पर 68.83 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पहले चरण में वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक 235 क्लस्टर दूसरे चरण में वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक 235 क्लस्टर विकसित होंगे। प्राथमिकता उन किसानों को होगी जिनके पास गोवंश हो या जो गो-आश्रय स्थलों से गाय लेना चाहते हों। योजना में किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दिया जाऐगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी एंव भाजपा जिला प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk

नरैनी विधान सभा के ‘दिल’ में बसे रमेश कोरी: सेवा और संघर्ष से बनाई ‘सियासी’ पहचान

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का ‘वाटर पार्क’ क्यों बन गया केमिकल ‘बर्निंग कुंड’ हुआ खुलासा ? प्रशासनिक लापरवाही उजागर !

Admin Team

धर्म नगरी चित्रकूट में ‘देवांगना घाटी’ में बसेगा नया शहर ‘देव नगर’।

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री का खौफ, नहर की सफाई में जुटा अमला, कहीं पड़ न जाए नजर …

ब्रेकिंग न्यूज़