31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
रहम : कोरोना से हुई मौतों पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, डीएम अनुराग द्वारा कोरोना से मौतों के मांगे गए आवेदन
उत्तर प्रदेश

रहम : कोरोना से हुई मौतों पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, कोरोना से हुई मौतों के मांगे गए आवेदन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन द्वारा 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि जिन व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई है उनके परिजन सहायता राशि के लिए आवेदन कर सकते है।

कोरोना से हुई मौतों पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, डीएम अनुराग द्वारा कोरोना से मौतों के मांगे गए आवेदन
Compensation of 50 thousand will be given on the deaths due to Corona, DM Anurag sought applications for deaths from Corona

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजन सहायता के लिए शीघ्र आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों की प्राप्ति के लिए कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल का गठन किया गया है। डीएम ने बताया कि मृत व्यक्ति के परिजन किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित दैवीय आपदा अनुभाग में कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।

रहम : कोरोना से हुई मौतों पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, डीएम अनुराग द्वारा कोरोना से मौतों के मांगे गए आवेदन
Compensation of 50 thousand will be given on the deaths due to Corona, DM Anurag sought applications for deaths from Corona

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य जानकारी कोविड-19 अहेतुक सहायता आवेदन पत्र प्राप्ति सेल से प्राप्त की जा सकती है। बताया कि मृत व्यक्ति के परिजन आरटीपीसीआर, एंटीजन रिपोर्ट, सिटी स्कैन रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड, उत्तराधिकारी होने का साक्ष्य तथा आवेदन को अपने बैंक खाते के विवरण की छायाप्रति देनी होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पटाखा बाजार पर प्रशासनिक ग्रहण: दीपावली की रौनक से पहले फूटा व्यापारियों का गुस्सा !

City News Uttar Pradesh

संजय सिंह नें भाजपा की बैठक को संवारा : स्थापना दिवस की बनाई रणनीति

Banda : बांदा में कोरोना का प्रकोप अब ज्यादा गावों की ओर,थर्रा रहे लोग ! …

News- मिशन मोदी अगेन पीएम की कामयाबी को राष्ट्रीयअध्यक्ष “काका “देशव्यापीअभियान।

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन, पर बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

मुख्तार के सहयोगियों के घरों से असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद: होगी गैंगेस्टर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़