City News Uttar Pradesh
पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी के सामान व गांजा सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी के सामान व गांजा सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में आज थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा थाना तिन्दवारी क्षेत्र के बेंदा और अमलीकौर में हुई चोरियों का खुलाशा करते करते हुये चोरी की घटना में शामिल व चोरी का सामान खरीददारी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये चोरी सामान बरामद किया गया है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी के सामान व गांजा सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Police got big success: Three accused including stolen goods and ganja arrested

गौरतलब हो कि अमलीकौर निवासी मुख्य अभियुक्त अनुज उर्फ दादा भाई चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बन्द था। जिसमें वह 30 जून 22 को जमानत पर बाहर आया था। उसके द्वारा 01 जुलाई 2022 को बेंदा निवासी भरत सिंह तथा 6 जुलाई को अमलीकौर निवासी नरेन्द्र कुमार सिंह के घर में सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था । उसने चोरी किये गये चांदी के जेवरातों को थाना सजेती जनपद कानपुर नगर निवासी शैलेन्द्र सिंह व चांदी के जेवरातों को ग्राम धौसड़ थाना तिन्दवारी निवासी संगम सोनी को बेच दिये थे ।

पुलिस द्वारा गहन जांच करते हुये मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभियुक्तों गिरफ्तार करते हुये चोरी किये गये जेवरात व नकदी बरामद की गयी । पूछताछ में पाया गया कि मुख्य अभियुक्त अऩुज अभ्यस्त किस्म का अपराधी है तथा चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ साथ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री भी करता था उसके कब्जे से 1.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया ।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसपी पलाश का ‘मास्टरस्ट्रोक’ से भूचाल: एक ‘आदेश’ में बदले 9 इंस्पेक्टर-दारोगा

City News Uttar Pradesh Desk

UP Election Results 2022: भाजपा की प्रचंड जीत में पीछे रह गए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सिराथू में संघर्षपूर्ण लड़ाई में घर के साथ ही गढ़ भी गंवाया

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस पर चाप चढ़ना जरूरी : अधिकारी मनमतवाले !

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

सोनम वांगचुंग को ‘अनशन से उठाने’ पर ‘भड़के’ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक सिंह गौर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़