28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आंगनबाड़ी हेल्पर ऐशोसियन नें जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पीएम और सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति न करने की मांग की है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन

बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार वितरण, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा के लिए की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महज छह हजार मानदेय पर इन कार्यों को पूरी निष्ठा से कर रही है। आंगनबाडी केंद्रों में आउट सोर्सिंग पर ईसीसीई एजुकेटर रखे जा रहे हैं, जिन्हें सरकार 10113 रुपये मानदेय दे रही है। पीएफ व ईएसआई का लाभ भी दिया जा रहा है, जबकि वह सिर्फ एक ही कार्य करेंगे। ऐसा हुआ तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खासा ठेस पहुंचेगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति का विरोध : हुआ प्रदर्शन दिया ज्ञापन

पूर्व में ईसीसीई एजुकेटर के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लिहाजा इस कार्य में उन्हें ही रखा जाए। एजुकेटर की नियुक्ति को रद्द किया जाए। अन्यथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगी।आंगनबाडी़यों के प्रदर्शन का नेतृत्व किरण सेठी नें किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज में हुई मौत को परिजन बना रहे साजिशन लाभ का हथियार ? देखिये खुलासा !

City News Uttar Pradesh

Banda : घोर कलयुग, चाचा नें भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस नें किया गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

बांदा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सब्जी लेकर जा रहा था बाजार

रंजिश बुरी बला : पड़ोसी नें किसान को मारी गोली, घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें “चकबंदी वालों को पढ़ाया चक दे” का पाठ

ब्रेकिंग न्यूज़