City News Uttar Pradesh
मौत की 'सफारी': पन्ना टाइगर रिजर्व में 'सुरक्षा व्यवस्था' तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !
उत्तर प्रदेश

मौत की ‘सफारी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘सुरक्षा व्यवस्था’ तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पन्ना टाइगर रिजर्व में सैलानियों की जान से ‘खुला’ खेल ! वन्यजीव संरक्षण के नाम पर बने नियमों को ताक पर रखकर सफारी गाइड और जिप्सी चालक ‘मौत का रोमांच’ परोसते नजर आ रहे हैं। बाघ, तेंदुआ और अन्य खतरनाक वन्य जीवों को बेहद नजदीक से दिखाने की होड़ में सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस खतरनाक लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मौत की 'सफारी': पन्ना टाइगर रिजर्व में 'सुरक्षा व्यवस्था' तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

वायरल वीडियो में कथित तौर पर साफ दिख रहा है कि सफारी वाहन को जानबूझकर बाघ के बेहद करीब तक ले जाया गया, ‘मानो यह जंगल नहीं, कोई सर्कस का खेल हो’। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हिनौता गहरे नाले के पास का है, जहां सफारी के दौरान सैलानियों को जानबूझकर वन्य जीवों के बेहद करीब ले जाया गया। जानकारों का कहना है कि यदि किसी जानवर ने आक्रामक रुख अपनाया होता, तो कुछ सेकेंड में हालात बेकाबू हो सकते थे।

मौत की 'सफारी': पन्ना टाइगर रिजर्व में 'सुरक्षा व्यवस्था' तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

ऐसी हरकतें एक पल में जानलेवा हादसे में बदल सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ गाइड और ड्राइवर सैलानियों को खुश करने और ज्यादा टिप्स के लालच में सुरक्षा दूरी को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। यह न केवल पर्यटकों की जान के साथ खिलवाड़ है, बल्कि वन्य जीवों के स्वाभाविक व्यवहार को भी उकसाने वाला अपराध है।

मौत की 'सफारी': पन्ना टाइगर रिजर्व में 'सुरक्षा व्यवस्था' तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव ने स्वीकार किया कि एक वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसमें कुछ गाइड और जिप्सी चालक पर्यटकों को वन्य जीवों के बेहद नजदीक ले जाते दिख रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि यह नियमों का घोर उल्लंघन और गंभीर सुरक्षा चूक है। डायरेक्टर ने चेताया कि बाघ, तेंदुए जैसे हिंसक जीवों के इतने पास वाहन ले जाना किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है, और रिजर्व प्रबंधन इस तरह की कार्यशैली की कतई अनुमति नहीं देता। दोषी ड्राइवरों और गाइडों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड में गौशाला में नही हैं बचाव की व्यवस्था : दावे हकीकत में हैं खोखले

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल मत्स्य विभाग पर जमकर हुई लाल : स्पष्टीकरण तलब

City News Uttar Pradesh

नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

City News Uttar Pradesh

सांसद वरुण गांधी भाजपा ने काटा टिकट : पीलीभीत से योगी के मंत्री जितिन प्रसाद को दिया मौका, अब क्या करेंगे वरुण गांधी ?

City News Uttar Pradesh

Banda : शराब और गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल …

आनंदम् सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़