24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। यह किसी एक मोहल्ले या गांव की कहानी नहीं, बल्कि पूरे जिले का दर्द है। वर्षों से टूटी-फूटी, गड्ढों से पटी सड़कें अब स्थानीय जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। तेज़ बारिश होते ही ये सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन

हालात यह हैं कि पैदल चलने वालों से लेकर स्कूली बच्चों और मरीज़ों को अस्पताल ले जाने तक, हर किसी का सफ़र खतरे से खाली नहीं। लोगों की पीड़ा को आवाज़ दी है मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन

उन्होंने जिले के प्रभारी श्रम राज्य मंत्री मन्नू लाल कोरी को ज्ञापन सौंपकर कहा ‘चित्रकूट की सड़कें जनता के लिए अभिशाप बन चुकी हैं’। गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं रोज़ का हादसा बन चुकी हैं। अब समय आ गया है कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे।

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा नें उठाई आवाज: सड़कें बनी मौत का जाल, मंत्री ने दिया आश्वासन

ज्ञापन मिलने के बाद प्रभारी मंत्री मन्नू लाल कोरी ने कहा “सड़कें जनता की सुविधा का मूल आधार हैं। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि तत्काल गड्ढा मुक्त अभियान चलाकर जनता को राहत दी जाए।” अब देखना होगा कि मंत्री का आदेश कितना असरदार साबित होता है और क्या चित्रकूट की सड़कें वाकई गड्ढा मुक्त हो पाएंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अनोखी मिसाल : सरिता दिवेदी ने विकास की बहाई सरिता, रचा इतिहास !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : बेरोजगारी दूर करने को मोदी औऱ योगी हैं संकल्पित

कारागार में रहस्यमयी मौत से हड़कंप ! महिला सिपाही का क्वार्टर में बंद राज, जांच में जुटी पुलिस !

विधायक ओम मणि द्वारा ‘कालिंजर’ को मिलेगी नई पहचान: दुर्ग बनेगा ‘पर्यटन हब’

City News Uttar Pradesh

नवेली-बुन्देली कन्या जन्मोत्सव : नौ नवजात बच्चियों का केक काटकर धूमधाम से मनाया जन्मदिन

डीएम नगेंद्र पेंशनरों की समस्याओं पर संवेदनशील: अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़