City News Uttar Pradesh
राजेश दीक्षित द्वारा संगठन सृजन अभियान तेज़: बोले- ‘गांवों में खड़ा हो गया कांग्रेस परिवार’
उत्तर प्रदेश

राजेश दीक्षित द्वारा संगठन सृजन अभियान तेज़: बोले- ‘गांवों में खड़ा हो गया कांग्रेस परिवार’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आगामी चुनावी जंग की तैयारी में कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित लगातार गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और संगठन में नई ऊर्जा भर रहे हैं। संगठन सृजन कार्यक्रम अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुका है।

राजेश दीक्षित द्वारा संगठन सृजन अभियान तेज़: बोले- ‘गांवों में खड़ा हो गया कांग्रेस परिवार’

बड़ोखर खुर्द, कतरावल, कुरौली और खुरहंड जैसे क्षेत्रों में बूथ स्तर की बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ोखर खुर्द में बूथ प्रभारी आलोक शर्मा, कतरावल में अंबिका प्रसाद राजपूत,अनिल निगम, राजकरण, छोटू राजपूत और शिव सहाय, कुरौली में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकिशोर द्विवेदी, खुरहंड स्टेशन में कृष्ण कुमार द्विवेदी और किसान नेता डॉ. साहब लाल शुक्ला ने संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

राजेश दीक्षित द्वारा संगठन सृजन अभियान तेज़: बोले- ‘गांवों में खड़ा हो गया कांग्रेस परिवार’

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि आज ‘गांव-गांव’ में कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े हैं। जनता का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। बहुत जल्द जिले में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार जनता के वोट चुराकर सत्ता पर काबिज हुई है।

राजेश दीक्षित द्वारा संगठन सृजन अभियान तेज़: बोले- ‘गांवों में खड़ा हो गया कांग्रेस परिवार’

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर है। यदि हर बूथ मजबूत हुआ तो कांग्रेस का किला अटूट होगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और सरकार की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, जिला महासचिव/प्रभारी महुवा व बड़ोखर खुर्द ब्लॉक कालीचरण निगम और सोशल मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी भी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवोत्थानी एकादशी पर उत्साह से घर -घर की गई नारायण की पूजा

City News Uttar Pradesh

गला कसकर महिला को उतारा था मौत के घाट, बांदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पड़ोसी युवक को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रभारी मंत्री नें कई योजनाओ का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश …

मोहन फिर पहुंचे हाई कोर्ट: बताया आपके आदेश पर फिलहाल बज रही उलट बांसुरी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘आत्मनिर्भरता’ की हुंकार: बोले – युवाओं को बनाएं ‘रोजगार का निर्माता’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अब भूपेंद्र चौधरी का नाम भी शामिल, पार्टी हाईकमान ने अचानक बुलाया दिल्ली, नाम पर लग सकती है मुहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़