City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गेहूं खरीद केंद्र में खरीद न होने किसानों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम …

 

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम

बांदा। जनपद के बबेरू तहसील के साथी में गेहूं खरीद केंद्र में किसानों का गेहूं ना खरीदे जाने पर नाराज किसानों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया।।एसडीएम बबेरू ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और जाम खत्म कराया


दरअसल गेहूं खरीद केंद्र पर कई दिनों से नंबर लगाए किसानों का गेहूं ना खरीदे जाने पर वह नाराज थे। किसानों ने स्टेट हाईवे पर गेहूं से जाम लगा दिया । इससे हाईवे पर आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसानों को समझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन नाराज किसानों ने एसडीएम बबेरू की मौके पर आने की मांग की और कहा कि हमारे गेहूं की खरीद के लिए सही बात बताई जाए। जिस पर एसडीएम महेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे। पूरे मामले का जायजा लिया।

किसानों को आश्वासन दिया कि उनका गेहूं खरीदा जाएगा। खरीद पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाएगी मौके पर उपस्थित किसानों ने अपनी मांगे ना पूरे होने पर उन्हें आंदोलन की चेतावनी दी।इसके बाद जाम खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसानों का गेहूं समय पर नहीं खरीदा जाएगा तो आंदोलन के लिए किसान बाध्य होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस संगठन का सृजन अभियान तेज़: गांव- गांव पहुंची रणनीति, पंचायत चुनाव पर नजर !

Corona Vaccination: यूपी में दिखने लगा कोरोना टीकाकरण महाभियान का असर, अब तक 2 करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन …

मध्य प्रदेश का ‘बालू माफिया’ यूपी का ‘बांदा’ रहा ‘लूट’ : क्या बांदा प्रशासन है ‘नतमस्तक’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

महिला को दिया तीन तलाक: पति समेत पांच लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

बांदा में बसपा को ‘विधान सभा’ के लियें ‘ढूंढे’ नहीं मिल रहे ‘प्रत्याशी’ ? कहाँ ‘चूकी’ पार्टी ?

City News Uttar Pradesh Desk

बस एवं प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत : आठ गंभीर घायल, लगाया जाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़