City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Corona Vaccination: यूपी में दिखने लगा कोरोना टीकाकरण महाभियान का असर, अब तक 2 करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा शनिवार को दो करोड़ के पार पहुंच गया। अब तक कुल 2.02 करोड़ लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई है। टीके की पहली डोज 1.66 करोड़ और दूसरी डोज 36.26 लाख लोगों ने लगवाई है। जून महीने में एक करोड़ टीका लगाए जाने को लेकर चलाए जा रहे महाभियान का अच्छा असर देखने को मिल रहा है।
शनिवार को देर शाम तक के आंकड़ों के अनुसार 3.75 लाख से अधिक लोग वैक्सीन लगवा चुके थे। फिलहाल पहला टीका लगवाने में तो लोग जोश दिखा रहे हैं, लेकिन दूसरी डोज लगवाने में वह दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। बीते शुक्रवार को जिन 3.81 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई, उसमें से 3.53 लाख ने पहला और केवल 28 हजार ने ही दूसरा टीका लगवाया। यही हाल गुरुवार को भी देखने को मिला।


जिन चार लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई, उसमें पहली डोज 3.67 लाख ने और दूसरी डोज 33 हजार ने ही लगवाई। टीकाकरण में सबसे ज्यादा उत्साह 18 से 44 वर्ष की आयु वाले नौजवान दिखा रहे हैं। एक जून से उन्हें सभी जिलों में टीका लगाया जा रहा है और लगातार टीकाकरण में तेजी आ रही है।

Corona Vaccination: यूपी में दिखने लगा कोरोना टीकाकरण महाभियान का असर, अब तक 2 करोड़ लोगों ने लगवाई वैक्सीन @@@
45 साल से 60 साल की आयु वाले और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग टीका लगवाने में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी आयुवर्ग के लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जानी है, क्योंकि पहला टीका लगवाने के नौ से 12 हफ्ते के बाद ही दूसरी डोज लगती है। अभी युवाओं को पहली डोज ही लगाई जा रही है। दूसरी डोज लगाने में समय है। फिलहाल 45 पार की उम्र के लोगों के लिए अब सोमवार से विशेष टीकाकरण केंद्र भी बनाए जा रहे हैं, ताकि वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर लोग पहुंचें।
दूसरा टीका कम लगवाने के पीछे यह भी कारण है कि कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे और अब ठीक होने के बाद दूसरी डोज लगवाने का इंतजार कर रहे हैं। फिर केंद्र सरकार ने भी पहले टीके के बाद दूसरा टीका लगवाने की मियाद नौ हफ्ते से लेकर 12 हफ्ते तक बढ़ा दी है।


अब तक जिन दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी है, उसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 52.40 लाख, 45 वर्ष से 60 साल की आयु के 69.79 लाख और बाकी युवाओं को टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के नौ करोड़ और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के चार करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है।


– पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पीछे
कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पीछे हैं। अब तक 94.94 लाख पुरुषों ने टीके लगवाए हैं तो 71 लाख महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है। सोमवार से हर जिले में महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं टीका लगवा सकें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा में महेंद्र वर्मा की इंट्री से राजनीति गर्म: सियासी जमीन पर फिर खड़ा हुआ पुराना योद्धा

City News Uttar Pradesh

पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल

विधायक विशंभर का ‘पंचायत सदस्यों’ को ‘खुला समर्थन’: बोले दोषी अध्यक्ष पर मेहरबानी क्यों ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोडों का लोकार्पण : सुनी जन समस्या

City News Uttar Pradesh

Banda  : दिन दहाड़े चोरी, ले गये लाखों के जेवरात …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा विभागीय कार्यों के साथ बाढ़ तैयारी समीक्षा : दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़