- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू के गांव पून में रविवार दोपहर उस समय ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं जब बहन की शादी के चार दिन बाद दो सगे भाइयों की अर्थी उठने के हालात बन गए। शादी में किराना समेत अन्य सामान की उधारी चुकाकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। कमासिन रोड पर पं. दीनदयाल आश्रम पद्धति विद्यालय के पास हादसा हुआ है।

ग्राम पून निवासी श्याम वर्मा की बेटी वंदना का नौ फरवरी को विवाह हुआ था। उनके बेटे 34 वर्षीय सुभाष चंद्र वर्मा और 29 वर्षीय शोभा शरण शादी में दुकानदारों से लिए गए सामान की उधारी देने के लिए शनिवार दोपहर बबेरू गए थे। देर रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही कमासिन रोड स्थित पंडित दीनदयाल आश्रम पद्धति विद्यालय के पास पहुंचे तभी सामने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर बड़े भाई सुभाष चंद्र की मौत हो गई। राहगीरों ने शोभा शरण को सीएससी में भर्ती कराया और स्वजन को पुलिस ने सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में दूसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया।

– शादी वाले घर में छाया मातम, मची चीख पुकार
दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। सुभाष चंद्र वर्मा के तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जबकि शोभाशरण के एक बेटी है। दोनों की पत्नियों के नाम आरती हैं, जिनका हाल बेहाल है।
– गुजरात में करते थे काम, बहन की शादी में आए थे घर
पिता श्याम लाल ने बताया कि दोनों बेटे गुजरात के वापी में मजदूरी करते थे। बेटी की शादी में कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अस्पताल की मेमो के आधार पर कार्रवाई की गई है। ट्रक खराब होने की वजह से जैक पर खड़ा था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
