29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बेटे से झगड़कर पिता ने दी जान: पेड़ पर गमछे से लटकता मिला शव
उत्तर प्रदेश

बड़ी बहन के आत्मघाती कदम उठाने के बाद गुमशुम रहने वाली दस साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दे दी जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बड़ी बहन के छह माह पहले आत्मघाती कदम उठाने के बाद गुमशुम रहने वाली दस साल की बच्ची ने भी फंदे से लटक जान दे दी। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव में गुरुवार दोपहर की है। पिता ने देर रात पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पीएम कराया गया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव निवासी महेशचंद्र की दस साल की बेटी बेसनिया ने गुरुवार दोपहर उस समय आत्मघाती कदम उठा लिया, जब कोई नहीं था। दोपहर बाद पिता पहुंचे तो आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर टीन हटाकर अंदर दाखिल हुए तो कमरे के अंदर लकड़ी की बल्ली में दुपट्टे से बने फंदे में बेटी को लटका देखा। शोर सुन पड़ोसी भी पहुंच गए। देर रात पुलिस ने जांच पड़ताल की।


– पिता लगाने गए थे चाट का ठेला, मां रिश्तेदारी में

पिता ने पुलिस को बताया कि वह चाट का ठेला लगाने गया था। मां माया चित्रकूट रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने गई थीं। घर पर बेसनिया अपनी छोटी बहन रामप्यारी के साथ थी।

– बहन को बाहर निकाल फंदे से लटकी

बताया कि बेटी ने छोटी बहन को घर से बाहर कर दिया और फंदे से लटक जान दे दी। छह माह पूर्व बड़ी पुत्री ललिता ने ठीक इसी तरह अपनी ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से यह परेशान रहती थी। अक्सर अकेले में बैठ कर खुद से बात करती थी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शिथिल रहने पर 11 जिलाध्यक्ष बर्खास्त …

वन विभाग की ‘अपरम्पार लीला’ : पौध रोपण के नाम पर ‘करोड़ों’ का कर डाला ‘बंदर बांट’ !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील, मंदिर सफाई में तल्लीन

City News Uttar Pradesh

बांदा से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें हुई दुर्गंधमुक्त : शौचालयों में लगाया वेंचुरी उपकरण

City News Uttar Pradesh

Banda : बहन से मिलने के बाद युवक नें ट्रेन के आगे कूद दी जान …

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़