24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पूर्व विधायक, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पूर्व विधायक, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा …

 

  • विनोद मिश्रा

बबेरू (बांदा )। यमुना की बाढ़ से प्रभावित गांवों में सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न होने से फसलें चौपट हो गईं। घर गिर गए और गृहस्थी बर्बाद हो गई। सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने मंगलवार को नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।


यमुना नदी में बाढ़ से औगासी, बाकल, निभौर आदि गांव घिर गए हैं। पूर्व विधायक इन गांवों में पहुंचे और बाढ़ से गिरे घरों को देखा। पंचा निषाद, रामकरन निषाद, दयालू शंकर, अजय, रन्नो, गया प्रसाद आदि ने घर गिर जाने पर हो रही परेशानी बताई।
किसानों ने बताया कि बाढ़ से अनाज, भूसा समेत खेतों में अरहर, तिल, मूंग, मक्का आदि फसलें पूरी तरह जलमग्न होकर चौपट हो गईं। भारी नुकसान हो गया। पूर्व विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पूर्व विधायक, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा
भ्रमण के दौरान राजेश तिवारी, पुत्तन सिंह, रामचंद्र यादव, अखिलेश पाल, दयाशंकर मिश्र, अनूप गुप्ता, कन्ना यादव, लम्बरी, मनोज तिवारी, रामबाबू निषाद, शिवपूजन निषाद, रामपाल यादव, मैकू खां, दशरथ प्रजापति, लाला राम निषाद, लखना निषाद भी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा नें आठ वर्षीय भतीजी से किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार’ : बिना परमिट की गाड़ी पर ‘लाखों’ का खेल, नियमों की उड़ी ‘धज्जियां’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का किसान फिर हारा: फसल के साथ उजड़ी जिंदगी, सरकारी तंत्र पर सवाल

मुख्यमंत्री योगी बोले: अविस्मरणीय होगा पीएम मोदी का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

Banda : बिजली विभाग गुस्से में, निजीकरण नीति के विरोध में हड़ताल…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़