City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र द्वारा किसान क्रेडिट, फसल बीमा की समीक्षा: बैंक अधिकारियों पर कसी चाप
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र द्वारा किसान क्रेडिट, फसल बीमा की समीक्षा: बैंक अधिकारियों पर कसी चाप

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप किसान क्रेडिट एवं फसल बीमा की समीक्षा की। जरूरी दिशा निर्देशों के साथ बैंक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी चाप चढ़ाई। डीएम नागेंद्र नें किसान क्रेडिट कार्ड के कैम्प आयोजित कर अधिक से अधिक नये केसीसी कार्ड निर्गत किये जायें और पुरानों का नवीनीकरण के निर्देश दिये। समीक्षा में सामने आया की सहकारी बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत एवं व्यवसायिक बैंकों द्वारा 46 प्रतिशत की पूर्ति की गयी है।

डीएम नगेंद्र द्वारा किसान क्रेडिट, फसल बीमा की समीक्षा: बैंक अधिकारियों पर कसी चाप

उन्होंने सभी बैंकों के रीजनल मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर एवं लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि बैंक शाखावार दिनांक 30 जुलाई तक अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्डों का निर्गमन एवं पुराने कार्डों का नवीनीकरण कराकर प्रगति रिपोर्ट दें। डीएम नें निर्देशित किया कि अधिक से अधिक गैर ऋणी कृषकों को बीमा योजना से जोड़ा जाये तथा सभी बैंक यह सुनिश्चित करें कि शतप्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों, जिन्होंने बीमा न कराने का प्रार्थना पत्र नहीं दिया है, उनका प्रीमियम अनिवार्य रूप से कटौती कर बीमा कम्पनी को उपलब्ध करा दी जाये।

डीएम नगेंद्र द्वारा किसान क्रेडिट, फसल बीमा की समीक्षा: बैंक अधिकारियों पर कसी चाप

डीएम नें दो टूक शब्दों में सभी बैंकों को यह चेतावनी दी कि यदि केसीसी कार्ड धारक जिसने बीमा न कराने का प्रार्थना पत्र नहीं दिया है, का प्रीमियम बैंकों द्वारा न काटे जाने के कारण व किसान बीमा योजना से आच्छादित नहीं होता है तो नियमानुसार सम्बन्धित बैंक क्षतिपूर्ति हेतु उत्तरदायी होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, लीड बैंक मैनेजर, रीजनल मैनेजर एवं जिला समन्वयक उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में फिर ओला वृष्टि का जमकर अत्याचार : किसानों की निकली कराह

City News Uttar Pradesh

जयराम सिंह बछेऊरा नें ग्रामीणों की दूर कराई बिजली समस्या : टूटा अनशन, गूंजा जयकारा

City News Uttar Pradesh

ठेकेदार की दबंगई : गड्ढा खोदवाकर बंद कराया बारा-गलौली पांटून पुल

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार को कोर्ट पेशी के लिए सुरक्षा के बीच सीओ के नेतृत्व में भेजा गया मऊ

City News Uttar Pradesh

मुसीबत बना बांदा में आतिशबाजी का कचरा: सफाई के लिये जिम्मेदार लापरवाह

City News Uttar Pradesh

Banda- यात्रियों की जान जोखिम में डाल सरकार बसों में करायेगी सफर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़