- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सफर अब सबके बस की बात नहीं। जेब गर्म हो तभी आप इस पर सफर करने का साहस कर सकते हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स भर पाना मध्यम वर्ग के लिये “परी लोक के सफर के सपने” सा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने टोल टैक्स के लिये आवेदन मांगे हैं।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का औसत टोल शुल्क आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक की तुलना में सबसे ज्यादा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक तरफ का प्रति किलोमीटर औसत शुल्क 9.24 रुपये प्रति किलोमीटर पड़ेगा।यूपीडा की शर्तों के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में टोल एकत्र करने वाली कंपनी को 12 एम्बुलेंस और 12 पेट्रोल वाहन का संचालन करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां से सालाना 150 करोड़ रुपये का टोल मिलने का अनुमान यूपीडा ने लगाया है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में एकतरफ का टोल टैक्स दोपहिया और तीन पहिया वाहन में 310 रुपये, कार, जीप, वैन आदि 650 रुपये, हल्के वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस -990 रुपये, ट्रक और बस आदि 1985 रुपये मल्टी एक्सल व भारी वाहन 3050 रुपये, ओवरसाइज वाहन का 3920 रुपये है। अब इस रेट में दो पहिया और चार पहिया वाहन वाले के लिये सफर बहुत महंगा होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
