- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट एवं बांदा संयुक्त संसदीय सीट पर “लोकसभा चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल एवं अशोक जाटव की भूमिका अति महत्व पूर्ण” होगी। यह इनके “राजनीतिक भविष्य की अग्निपरीक्षा” भी साबित हो सकता है ? दरअसल भाजपा प्रदेश आलाकमान जिला पंचायत अध्यक्ष और अपने डीडीसी सदस्यों को उनके क्षेत्र में चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्हें चुनाव प्रबंधन व प्रचार में दक्ष बनाने के साथ पार्टी की “रीति-नीति” की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिये जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को क्षेत्रवार प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

बांदा संसदीय सीट में बांदा और और चित्रकूट जिले आते हैं। इन दोनों जिलों में भाजपा के ही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल एवं अशोक जाटव हैं। पार्टी आला कमान का यह मानना हैं की यह दोनों अपने डीडीसी सदस्यों के साथ जनता में राजनीतिक मंथन करने में कामयाब हुये तो इस संसदीय सीट पर “भाजपा प्रत्याशी विजय पताका फहराने में कामयाब” हो सकता है। “पार्टी ने जीत के लिये इनकी भूमिका भी तय” की है। यह पार्टी की रीति-नीति, चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन की जानकारी में निपुण माने जा रहे हैं !

जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक भी कर चुके हैं। अगस्त तक “इनको प्रशिक्षण देकर इनमें और अतिरिक्त ऊर्जा का संचार” किया जायेगा।

भाजपा का मानना है की लोकसभा चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की बड़ी भूमिका है। उनका ग्रामीणों से सीधा संवाद होने के साथ लाभार्थी वर्ग से संपर्क भी है। चुनाव के मद्देनजर इन्हें ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों से संपर्क और समन्वय का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल मिलाकर पार्टी की रणनीति को कामयाब बनाना “दोनों जिला पंचायत अध्यक्षों के लिये राजनीतिक अग्निपरीक्षा” मानी जा रही है। जिसे “उत्तरीण करनें के लिये होम वर्क की साधना ही सकारात्मक परिणाम” दें पायेगी !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
