27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार
उत्तर प्रदेश

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा चौंकाने वाला है, जिसमें जघन्यता उजागर हुई है। लोहा सिंह के सिर पर तीन और सीने में एक गोली मारी गई थी। इसके बाद गले में कुल्हाड़ी से तीन वार किए गए।
थानाध्यक्ष पैलानी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के मौसेरे भाई मोनू सिंह का हमीरपुर जिले में आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वहां के थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए हत्यारोपियों सौरभ सिंह निवासी चंदवारा, नन्हे सिंह और दीपक मिश्रा निवासी हमीरपुर ने पुलिस के सामने यह खुलासा किया है।

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार
Historysheeter Murder: Bullets were shot in the head and chest, three attacks with an ax

हत्याकांड में हमीरपुर के दो और लोग शामिल हैं। उनको पकड़ने के लिए टीम हमीरपुर जिले पहुंची हैं। पुलिस को हत्यारोपी मोनू सिंह की तलाश है। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगी हैं। हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ लोहा सिंह का ससुर महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त फौजी है। घटना के 10 दिन पहले गांव के एक मंदिर में पंचायत हुई थी। इसमें हिस्ट्रीशीटर के दिल्ली में रह रहे भाई शैलेंद्र के प्रयास से ससुर व हिस्ट्रीशीटर लोहा सिंह में सुलह भी हुई थी।

हिस्ट्रीशीटर मर्डर: सिर और सीने में मारी थीं गोलियां, कुल्हाड़ी से हुये तीन वार
Historysheeter Murder: Bullets were shot in the head and chest, three attacks with an ax

ग्रामीणों के मुताबिक तीन माह पहले लोहा सिंह का पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसने अपनी पत्नी के माथे पर अपशब्द लिख दिए थे। इस घटना के बाद से वह अपने माथे पर पट्टी बांधने लगी थी और मौसी के यहां जाकर रहने लगी। बता दें कि पुत्र-पुत्री को लेकर लोहा सिंह और पत्नी रंजना के मायके वालों के बीच लगभग 15 दिन पूर्व विवाद हुआ था। पत्नी के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लोहा सिंह का शांतिभंग में चालान कर दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच चली आ रही रंजिश खत्म नहीं हुई। नतीजे में गुरुवार की शाम यह हत्या कांड हो गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

City News Uttar Pradesh

यूपी : माननीय विधायक की ठसक हुई खत्म, पूर्व होते ही मुख्तार अब बांदा जेल का साधारण बंदी

आयुक्त अजीत के अल्टीमेटम से ‘कांपे’अफसर: कहा- जनता को ‘राहत’ दें, वरना ‘जवाब’ दो !

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना ग्रामीण में जमकर लापरवाही : उमेठे गये जमकर कान

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील संगठन के मिशन को बना रहे “सोने में सोहागा” : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़