24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक में सीबीआई का छापा, मैनेजर को दबोचा
उत्तर प्रदेश

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक में सीबीआई का छापा, मैनेजर को दबोचा

  • विनोद मिश्रा

महोबा। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने की शिकायत पर पहुंची लखनऊ की सीबीआई टीम ने छापा मारकर बैंक मैनेजर को पकड़ लिया। बैंक में सीबीआई के अधिकारियों के पहुंचने से खलबली मच गई। सीबीआई टीम ने बैंक में छह घंटे से गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि थाना अजनर के बिजौरी गांव निवासी किसान मनोज राजपूत ने कस्बे की आर्यावर्त बैंक में छह माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था।

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक में सीबीआई का छापा, मैनेजर को दबोचा
Bribe in the name of Kisan Credit Card: CBI raids bank, manager caught

पहली बार बैंक मैनेजर ने आवेदन निरस्त कर दिया था। जिसके बाद किसान ने दोबारा आवेदन किया था। किसान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक वैभव खरे ने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में छह हजार रुपये में बात तय हुई। जिसकी शिकायत किसान ने सीबीआई कार्यालय लखनऊ में दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर छापामारी की गई। रात आठ बजे तक बैंक के अंदर जांच चलती रही। पीड़ित किसान और बैंक मैनेजर के साथ सीबीआई टीम भी अंदर मौजूद है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, चालक हिरासत में …

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा प्राधिकरण कार्यशैली की करेंगी डेंटिग -पेंटिंग: क्लब में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स

City News Uttar Pradesh

यूपी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा खोखला : जनता अंधाधुंध कटौती से बेहाल

मंत्री रामकेश का कथन “हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, कोशिश है की सूरत बदलनी चाहिये: विवाद समाप्त

माफिया बेखौफ : जांच का नहीं कोई असर, बेखौफ निकल रहे मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक …

ब्रेकिंग न्यूज़