25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हाई प्रोफाइल अपहरण केस का खुलासा : रुपये न देने के लिए किया था अपहरण का ड्रामा, पुलिस ने युवक को जौनपुर से किया बरामद …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला की मौत के बाद हाई प्रोफाइल हुए युवक के अपहरण के मामले का कोतवाली पुलिस ने पटाक्षेप करते हुए युवक को सकुशल जौनपुर से बरामद कर लिया है। युवक के बरामद होने के बाद जहां पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं फर्जी मुकदमे का दंश झेल रहे नामजद पीड़ितों को भी राहत मिली है।


गौरतलब हो कि विगत 11 जुलाई को रोशनी रैकवार पुत्री प्रसाद रैकवार निवासी मवई बाईपास थाना कोतवाली नगर ने सूचना दी कि दीपक शुक्ला पुत्र नन्दलाल शुक्ला निवासी सिविल लाइन, विमल पाठक तिवारी पुत्री ब्रम्हदत्त निवासी ग्राम अछरौड थाना मटौंध व उसके भाई दीपक रैकवार को 8 जुलाई को उपरोक्त लोगों द्वारा नामित तथा 10 अज्ञात लोगां द्वारा गायब कर दिया गया है। जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह द्वारा की जा रही है। कथित अपहृत/गुमशुदा दीपक रैकवार अपने साथियों दीन बंधू सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, सनी सिंह उर्फ शिवम सिंह पुत्र रनमत सिंह निवासीगण जौहरपुर थाना तिंदवारी को मोटर साइकिल सहित संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना चंदवक जनपद जौनपुर में 26 जुलाई को पकड़ा गया था। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल भास्कर मिश्रा के द्वारा कोतवाली से उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार हमराह आरक्षी धरमू पांडेय, सुनील कुमार यादव व अमित कुमार के साथ प्राईवेट वाहन से उपरोक्त लोगों को लाने के लिए थाना चन्दवक जनपद जौनपुर पहुंचे और वहां से दीपक रैकवार तथा उसके दानों साथियों को थाना कोतवाली नगर में लाया गया।

एएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गुमशुदा दीपक रैकवार ने पूछताछ पर बताया कि उसने बांदा में रामुद्रा अर्बन बैंक में बैंक खोली थी तथा उसकी दो शाखाएं नरैनी व इचौली जनपद हमीरपुर में खोली थी। जिसमें लोगों का एफडी व आरडी का पैसा जमा कराया जाता था। 2 जुलाई को नामित एफआईआर दीपक शुक्ला, विमल पाठक व रविन्द्र जैन तथा अन्य कई लोगों द्वारा पैसा तत्काल वापस करने का दबाव बनाया जाने लगा और लोग पीछा करने लगे।

दीपक ने बताया कि उसके पिता एक तारीख के बाद बांदा से चले गए थे। घर पर मां सुधा और दो बहनें रोशनी रैकवार व रिया रैकवार थी। उपरोक्त लोग मेरे घर पर जा-जाकर तरह-तरह की धमकी देते थे। इससे परेशान होकर मैने 3 जुलाई से घर छोड़ दिया था और अपने मित्र दीनबंधू निवासी बेंदाघाट के यहा चला गया। वहां पर दीनबंधू के दो साथियों सनी उर्फ शिवम सिंह व रवि सिंह से भी जान पहचान हो गई। वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी अपने साथ रखे था। अक्सर जनपद आते-जाते रहते थे। 3/4 जुलाई को इचौली में मेरी बैंक कैशियर विमल पाठक तिवारी ने इचौली चौकी पर मेरे विरुद्ध शिकायत की थी। वह भी पहुंचा था, वहां दोनों पक्षों में आमने-सामने बातचीत हुई थी। 7 जुलाई को थाना मदौहा में मुझे बुलाया गया। किन्तु मै वहां नही गया। 8 जुलाई को आरटीओ कार्यालय बांदा में जाकर मैने अपना प्रदूषण प्रमाण पत्र रिनुवल कराया था उसके बाद बेंदाघाट लौट गए थे। मेरे साथ दोनों मित्र भी थे। रात में वहीं रहे दूसरे दिन बांदा आए थे किन्तु अपने घर नहीं गया था। फोन पर मम्मी से हुई बात के अनुसार गाड़ी लेकर अपने साथियों के साथ फूलपुर प्रयागराज चले गए थे। वहां शाम 7 बजे करीब मेरे परिचित साहिल श्रीवास्तव निवासी कबूलपुर जनपद जौनपुर मिले थे। जिन्हें मैने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी सौप दी और खर्च के लिए 30 हजार रुपये ले लिए। वहां से चलकर प्रयागराज फतेहपुर होते हुए 10 जुलाई को बहुवा पहुंचे थे। दीनबंधू रवि व सनी अपने घर चले गए थे।

वहां से फतेहपुर, फतेहपुर से कानपुर जाकर बस द्वारा सूरत चला गया था। सूरत से बांद्रा व मुम्बई होता हुआ वापस 25 जुलाई को कानपुर आ गया था। फोन पर दीन बंधू व सनी से बात हुई थी और वो दोनों अपनी मोटर साइकिल लेकर फतेहपुर पहुंच गए थे। वह भी फतेहपुर पहुंच गया। वहां से तीनों लोग मोटर साइकिल से जौनपुर गए। वहां जौनपुर निवासी अपने मित्र साहिल श्रीवास्वत के यहां 26 जुलाई के दिन पहुंचे और वहां से गाजीपुर रोड पर जाते समय थाना चन्दवक में पुलिस ने रोक लिया था। उसके बाद रात में बांदा पुलिस पहुंच गई थी और हमे लेकर यहां आ गई। एएसपी ने बताया कि दीपक का किसी ने अपहरण नही किया था। बल्कि वह अपनी मर्जी से गया था। खुलासे के दौरान एएसपी महेंद्र सिंह चौहान के साथ सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड की ट्रेन स्पीड में भोजन भी लगा रहा ब्रेक: अन्ना पशुओं नें थाम दी है गति

बांदा में दिल दहला देने वाली वारदात : आधी रात घर में अकेली सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की पत्थर से सिर कूचकर हत्या

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

City News Uttar Pradesh

बोर्ड परीक्षायें सिर पर: कक्ष निरीक्षक की सूची नहीं हो सकी फाइनल

City News Uttar Pradesh

पांच करोड़ से ‘संवर’ रहा स्टेडियम: बुंदेलखंड को मिलेगा ‘आधुनिक खेल’ केंद्र

City News Uttar Pradesh

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़