26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्नी के चरित्र में संदेह और माथे में अपशब्द लिखना बन गया हत्या का कारण
उत्तर प्रदेश

पत्नी के चरित्र में संदेह और माथे में अपशब्द लिखना बन गया हत्या का कारण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पत्नी के चरित्र पर संदेह और उसके माथे पर अपशब्द लिखना हिस्ट्रीशीटर की हत्या का सबब बन गया। इस घटना से हिस्ट्रीशीटर के साले क्रोधित थे। इसी के चलते उन्होंने उसकी गोली मारकर और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी। घटना का मुख्य आरोपी अभी फरार है। सगे साले समेत चार हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन में बताया कि चंदवारा गांव में आठ दिसंबर को हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ लोहा सिंह की हत्या कर दी गई थी। चंदवारा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर आशीष उर्फ लोहा सिंह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उसने पत्नी के माथे पर अपशब्द लिख दिया था।

पत्नी के चरित्र में संदेह और माथे में अपशब्द लिखना बन गया हत्या का कारण
Suspicion in wife’s character and writing abusive words on her forehead became the reason for the murder

इसके बाद उसकी पत्नी हमीरपुर जिले में माझखोर रमेडी जाकर मौसी के साथ रहने लगी थी। बहन की अपमान से आहत मौसेरे भाई मोनू सिंह ने लोहा सिंह की हत्या की साजिश रची। उसने चार साथियों मिलाया और आठ दिसंबर को लोहा सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चंदवारा थाना क्षेत्र के पैलानी निवासी लोहा सिंह के साले सौरभ सिंह, हमीरपुर जिले के गौरादेवी नई बस्ती निवासी दीपक मिश्रा हमीरपुर के पातालेश्वर मंदिर के पास रहने वाले कुंवर सिंह उर्फ नन्हें सिंह और हमीरपुर जिले की धुरिया कांशीराम कॉलोनी निवासी योगेश उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली पर पटाखा बाजार में जमकर खरीददारी: बिक गये लगभग दो करोड़ के पटाखे

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत पुरुष्कृत …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने ‘संगठन’ का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो ‘विकास’

City News Uttar Pradesh

Banda : देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चढ़ाई अठवाइयां, भोर सबेरे से देर रात तक गूंजते रहे घंटा घड़ियाल …

अध्यक्ष मालती ने बच्चों को ‘बैग वितरण’ कर जीता ‘दिल’: राजनीति से ऊपर दिखा मानवीय चेहरा

City News Uttar Pradesh

मासूम से हैवानियत: उठा ले गया दरिंदा, इंसानियत हुई शर्मसार, शराबी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़