- विनोद मिश्रा
बांदा। स्कूल से पढ़कर घर जाते समय रास्ते में दो चचेरे भाइयों के साथ गांव के ही नशेड़ी युवक ने चाकू की नोक पर कुकर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। घर पहुंच कर बच्चों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चों की मां ने घटना की तहरीर पुलिस ने दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। घटना अतर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को हुई है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा पांच में पढ़ने वाला 11 वर्षीय बालक अपने नौ वर्षीय चचेरे भाई ;कक्षा 4 के साथ शनिवार को दोपहर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद पैदल घर जा रहा था। रास्ते में 38 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में उन्हें रोक लिया। और बहाने से अपनी चक्की के पीछे ले गया जहां चाकू की नोक पर कुकर्म किया। दोनों बच्चे बाद में रोते हुए घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी अतर्रा सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को एक महिला ने अतर्रा थाने में पहुंचकर तहरीर दी कि उनके बच्चों के साथ स्कूल से घर आते समय आटा चक्की चलाने वाले व्यक्ति द्वारा बुरा काम किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट सहित एससी एसटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। आरोपी घटना के बाद से मौके से फरार है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
